1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर जगमगाया एंटीलिया, राधिका-अनंत संग पूरे अंबानी परिवार ने किया बप्पा का ग्रैंड वेलकम

फिर जगमगाया एंटीलिया, राधिका-अनंत संग पूरे अंबानी परिवार ने किया बप्पा का ग्रैंड वेलकम

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 07, 2024 07:36 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 07:36 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद पहली बार साथ मिलकर गणपति बप्पा को घर लाने की तैयारी की है। दोनों ने अंबानी परिवार के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरा एंटीलिया जगमगाता नजर आया।

Anant Ambani Radhika merchant- India TV Hindi
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने किया बप्पा का स्वागत। Image Source : INSTAGRAM

शादी का सेलिब्रेशन हो या कोई त्योहार, अंबानी परिवार में हर अवसर को ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। हर खास अवसर पर अंबानी हाउस यानी एंटीलिया जगमगा उठता है। खास तैयारियां भी की जाती हैं। इसके साथ ही फूलों और लाइटों से विषेश सजावट भी होती है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का सेलिब्रेशन बेहद खास था, जो काफी लंबा चला। इस दौरान एंटीलिया में किसी जलसे की तरह ही माहौल बना रहता था। अब एक बार फिर अंबानी परिवार में ग्रैंड सेलिब्रेशन हो रहा है और हो भी क्यों न आखिर गणपति बप्पा घर पधारे हैं। जी हां, ये ग्रैंड सेलिब्रेशन गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा के ग्रैंड वेलकम में किया गया। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पूरे परिवार के साथ एंटीलिया च राजा का भव्य स्वागत करते नजर आ रहे हैं। 

एंटीला में हुआ बप्पा का स्वागत

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि गेंदे के पीले फूलों से सजी मिनी ट्रक में गणेश भगवान की मूर्ति एंटीलिया लाई गई। इस पर एंटीलिया च राजा भी लिखा हुआ है। अंबानी परिवार के गणपति बप्पा की खास झलक सभी के सामने आ गई है। ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया गया। पीले कपड़ों में लोग सजे-धजे दिखे। इस दौरान लाल आउटफिट में राधिका मर्चेंट भी नजर आईं, वहीं अनंत अंबानी ने येलो आउटफिट कैरी किया था। इस दौरान अंबानी परिवार के बाकी सदस्य भी बप्पा का स्वागत करते दिखे। मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी की झलक भी नजर आई। मुकेश अंबानी ईशा अंबानी के बच्चों को गोद में खिलाते दिखे। नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बप्पा के खास दर्शन किए और पूजा-अर्चना में डूबे दिखे। इस दौरान ईशा अंबानी ने ग्रीन सूट कैरी किया था। वहीं मुकेश अंबानी व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में दिखे।

यहां देखें वीडियो

हर साल होता है भव्य सेलिब्रेशन

अंबानी परिवार के कुछ सदस्य झलकियों में नजर नहीं आए। नीता अंबानी, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की झलक देखने को नहीं मिली। वैसे इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को पूरा परिवार मिलकर और भी ज्यादा खास बनाएगा। हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार में विसर्जन से पहले तक जलसा देखने को मिलेगा। बीते साल अंबानी परिवार के गणपति की झलक पाने के लिए फिल्मी सितारे और काई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची थीं। इस साल भी यही उम्मीद की जा रही है कि भव्य सेलिब्रेशन में सितारों का फिर से तांता लगेगा। वैसे सामने आई इन झलकियों को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि पूरा अंबानी परिवार काफी धार्मिक है और भगवान की पूजा-अर्चना से कभी भी पीछे नहीं रहता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन