1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाबुल का अंगना छोड़ने से पहले राधिका मर्चेंट ने निभाई ये रस्म, वीडियो हुआ वायरल

बाबुल का अंगना छोड़ने से पहले राधिका मर्चेंट ने निभाई ये रस्म, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jul 14, 2024 09:19 am IST,  Updated : Jul 14, 2024 12:33 pm IST

राधिका मर्चेंट की विदाई सेरेमनी का एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां राधिका बाबुल का घर छोड़ते हुए भावुक होते दिखाई दे रही हैं। वहीं, अंबानी परिवार में शामिल होने की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

radhika merchant - India TV Hindi
विदाई में भर आईं थीं राधिका मर्चेंट आंखें Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से लगातार इस शाही शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राधिका मर्चेंट की विदाई के लुक के बाद उनका एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए दिखाई दे रही हैं। विदाई के दौरान राधिका अपने बाबुल का अंगना छोड़ते वक्त एक खास रस्म निभाते दिखाई दे रही हैं। राधिका मर्चेंट की विदाई सेरेमनी का ये दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंबानी परिवार में शामिल होने के दौरान उनके भावुक और खुशी भरे पल कैद किए गए हैं।

राधिका ने छोड़ा बाबुल का अंगना

विदाई सेरेमनी की वीडियो में राधिका मर्चेंट अपने पति अनंत अंबानी के साथ चलते हुए अपने कंधे पर चावल फेंकने की पारंपरिक रस्म निभाती नजर आ रही हैं। सोशल मडिया पर अनंत अंबानी की पत्नी का ये विदाई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो में उन्होंने विदाई के वक्त मशहूर मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया सिंदूरी लाल लहंगा पहने देखा गया। इस लहंगे में असली सोने का काम किया गया है। परफेक्ट मैच देने के लिए राधिका ने खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी और बालों को गजरे से सजाया था।

राधिका मर्चेंट की विदाई का वीडियो

विदाई का जो वीडियो सामने आया है, इसमें राधिका अपने पति अनंत के साथ चलती नजर आ रही है। वीडियो में उनके चावल फेंकने वाली रस्म का मार्मिक पल कैद किया गया है। वहीं अंबानी परिवार की छोटी बहू अपने परिवार से विदाई लेते हुए दिखाई देती हैं। इस बीच, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी को अंबानी परिवार में राधिका का वेलकम करते हुए खुशी से डांस हुए भी देखा जा सकता है।

अनंत-राधिका का रिसेप्शन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का तीसरा दिन रविवार यानी आज है। घर के सबसे छोटे बेटे की शादी के बाद अंबानी परिवार ने 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा है। शादी का रिसेप्शन रविवार शाम को बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। समारोह में जहां कई बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन