1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई ग्रह शांति पूजा, अंबानी परिवार की छोटी बहू ने सादगी से जीता दिल

अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई ग्रह शांति पूजा, अंबानी परिवार की छोटी बहू ने सादगी से जीता दिल

 Published : Jul 08, 2024 07:05 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 07:05 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले ग्रह शांति पूजा की कुछ वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें साउथ इंडियन साड़ी में देखा जा सकता है। अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका की बहन और मां भी इस पूजा में नजर आ रही हैं।

Radhika Merchant, anant ambani- India TV Hindi
अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई ग्रह शांति पूजा Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं जो सुर्खियां बटोर रही है। मुकेश अंबानी के फैमिली में जश्न की शुरुआत बीते 1 मार्च को गुजरात के जामनगर में हुई अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन के साथ हो गई थी, जिसकी दुनिया में चर्चा हो रही है। अब इन सब के बीच अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के ग्रह शांति पूजा की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी बहन अंजलि मर्चेंट और मां शैला वीरेन मर्चेंट के साथ दिखाई दे रही हैं।

राधिका मर्चेंट के घर में हुई ग्रह शांति पूजा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत नाइट के बाद ग्रह शांति पूजा की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में बनी हुई हैं। 7 जुलाई को शैला मर्चेंट और वीरेन मर्चेंट ने अपनी बेटी राधिका के लिए घर में ग्रह शांति पूजा की। इस खास मौके पर अनंत अंबानी की दुल्हन को साउथ इंडियन साड़ी पहने देखा गया, जिसमें वह बेहद सुंदर और खूबसूरत लग रही हैं। एक बार फिर राधिका मर्चेंट ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान खींच लिया है।

ग्रह शांति पूजा में छाईं राधिका मर्चेंट

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े समारोह की शुरुआत हो चुकी है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका के शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले मर्चेंट परिवार में ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राधिका ने व्हाइट और गोल्डन कलर की साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और गोल्ड की ज्वेलरी से पूरा किया। वहीं राधिका मर्चेंट नाक में महाराष्ट्रियन नथ और लाल बिंदी लगाए हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

अनंत-राधिका की हिंदू रीति रिवाज से होगी शादी

आपको बता दें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। तीन दिन तक चलना वाला कार्यक्रम बेहद ही खास होने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन