1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमोशनल हुईं समधन तो नीता अंबानी ने यूं बंधाया ढांढस, अनंत-राधिका के रिसेप्शन का ये वीडियो कर देगा भावुक

इमोशनल हुईं समधन तो नीता अंबानी ने यूं बंधाया ढांढस, अनंत-राधिका के रिसेप्शन का ये वीडियो कर देगा भावुक

 Published : Jul 16, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 06:19 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद बीती रात अंबानी फैमिली ने अपने एम्प्लॉइज और मीडिया वालों के लिए शानदार पार्टी का आयोजिन किया। इस दौरान बीच स्टेज पर खड़ी राधिका की मां शैला मर्चेंट काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं। जिसके बाद नीता अंबानी उन्हें संभालती नजर आती हैं।

Nita Ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी ने यूं संभाला समधन को Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत ने राधिका को अपनी दुल्हनिया बना लिया। कपल की वेडिंग काफी ग्रैंड लेवल पर हुई, जिसकी चर्चा अब तक नहीं थम रही है। वेन्यू से लेकर साज-सजावट तक सब कुछ बेहद राॅयल दिखा। वहीं शादी के बाद अंबानी परिवार ने अपनी नई-नवेली बहूरानी का एंटीलिया में भी बेहद ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया। इसके बाद न्यूली वेड कपल के लिए आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई। फिर इनका ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। वहीं इन फंक्शन के बाद बीती रात अंबानी फैमिली ने अपने एम्प्लॉइज और मीडिया वालों के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी की कुछ अनसीन तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं एक वीडियो में राधिका की मां शैला मर्चेंट काफी इमोशनल होती हुई नजर आ रही हैं। 

नीता अंबानी ने यूं संभाला समधन को

दरअसल, बीती रात रिसेप्शन से सामने आए इस वीडियो में पूरा अंबानी और मर्चेंट परिवार स्टेज पर अपनी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान जब राधिका की मां शैला मर्चेंट माइक में बोल रही होती है तो वो काफी इमोशनल हो जाती हैं। जिसके बाद नीता अंबानी उन्हें गले लगा लेती हैं। ऐसे में अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी रहा है। 

अनंत-राधिका के बारे में 

बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई थी और अंबानी फैमिली में तभी से समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया था।मार्च में दोनों के लिए पहली प्री-वेंडिग फंक्शन का आयोजन किया गया। फिर यूरोप में कपल की क्रूज पार्टी हुई । इसके बाद मुंबई में कपल की शादी की रस्में 5 जुलाई से शुरू हुईं। संगीत, हल्दी और मेहंदी के बाद शुक्रवार 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधे। फिलहाल इस वक्त हर तरफ अनंत-राधिका की शादी के ही चर्चे हो रहे हैं। इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज से पूरा सोशल मीडिया पर पटा हुआ दिख रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन