1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raja Shivaji X review: रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव, रितेश देशमुख ने पर्दे पर उतारा स्वराज्य का इतिहास, गदगद हुए फैंस

Raja Shivaji X review: रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव, रितेश देशमुख ने पर्दे पर उतारा स्वराज्य का इतिहास, गदगद हुए फैंस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 01, 2026 12:56 pm IST,  Updated : May 01, 2026 12:56 pm IST

Raja Shivaji X review: फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म में रितेश का काम खास तौर पर लोगों को पसंद आया है, फिर चाहे वो उनका अभिनय हो या फिर उनका निर्देशन।

Raja Shivaji- India TV Hindi
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख। Image Source : RITEISH DESHMUKH INSTAGRAM

मराठी सिनेमा के इतिहास में साल 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' आखिरकार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी इस ऐतिहासिक फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है, जहां लोग इसे भारतीय सिनेमा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बता रहे हैं। स्वराज्य की स्थापना और छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस की यह गाथा दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का ज्वार पैदा कर रही है।

एक भव्य सिनेमाई सलामी

प्रसिद्ध ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को 'पावर-पैक' बताते हुए 4.5 रेटिंग दी है। उन्होंने रितेश देशमुख के निर्देशन की सराहना करते हुए इसे भारत के सबसे महान योद्धा राजाओं में से एक को एक भव्य श्रद्धांजलि करार दिया। तरण के अनुसार रितेश ने इतने संवेदनशील और महान विषय को न केवल आत्मविश्वास के साथ संभाला है, बल्कि पर्दे पर उसे पूरी भव्यता और शुद्धता के साथ उतारा भी है। फिल्म की कहानी में भव्यता के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी है, जो दर्शकों को गौरवान्वित महसूस कराती है।

तरण आदर्श का रिएक्शन

फिल्म को लेकर तरण आदर्श ने लिखा, 'पवर पैक्ड, रेटिंग 4.5, भारत के सबसे महान योद्धा को शानदार ट्रिब्यूट, छत्रपति शिवाजी महाराज, डायरेक्टर रितेश देशमुख ने एक लैंडमार्क फिल्म बनाई है, न करें मिस।' इसके अलावा उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। एक और शख्स ने लिखा, 'रितेश देशमुख फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन हैं। उन्होंने जान लगा दी है। संजय दत्त और अभिशेक बच्चन कमाल हैं, वॉर सीन मेजर हाइलाइट है, मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा वॉर एक्शन देखने को मिला।'

रितेश का करियर-बेस्ट परफॉर्मेंस

फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है। दर्शकों का मानना है कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। उन्होंने महाराज के विजन, उनके नेतृत्व और उनके तेज को बखूबी आत्मसात किया है। वहीं महारानी सईबाई के रूप में जेनेलिया देशमुख ने कहानी में गहराई जोड़ी है। संजय दत्त और अभिषेक बच्चन ने प्रतिपक्षी के रूप में एक मजबूत और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस दी है, जिससे फिल्म का तनाव और रोमांच बना रहता है। इसके अलावा फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर और भाग्यश्री जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है।

सलमान खान का कैमियो और तकनीकी भव्यता

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के कैमियो को लेकर हो रही है। उनके पर्दे पर आते ही सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट और रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव प्रशंसकों को मिल रहा है। रितेश ने बिग बॉस मराठी के दौरान ही सलमान की मौजूदगी की पुष्टि की थी, जो अब फिल्म का मुख्य आकर्षण बन गई है। 

फिल्म का रन टाइम

तकनीकी तौर पर संतोष सिवन की जादुई सिनेमैटोग्राफी और अजय-अतुल के संगीत ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। विशेषकर युद्ध के दृश्यों को लेकर काफी चर्चा है। जानकारों का कहना है कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री में इस स्तर का वास्तविक एक्शन और विजुअल ट्रीट पहली बार देखने को मिला है। फिल्म का मराठी संस्करण 195 मिनट का है, जबकि हिंदी वर्जन थोड़ा छोटा (187 मिनट) रखा गया है।

स्वराज्य का उत्सव

'राजा शिवाजी' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि स्वराज्य का उत्सव है। यह फिल्म न केवल इतिहास के प्रति सच्ची है, बल्कि तकनीक और अभिनय के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की लगती है। मराठी, हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। फिल्म के संवाद, इमोशनल ड्रामा और भव्य कैनवास हर मराठी और भारतीय दिल को गर्व से भर देने के लिए काफी हैं। यदि आप भारतीय शौर्य की सच्ची गाथा को पर्दे पर महसूस करना चाहते हैं, तो 'राजा शिवाजी' को देखना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  38 साल पुराना इरफान खान का 8.9 रेटिंग वाला शो, जहां दिखाया गया 5000 साल का इतिहास, 1000 एक्टर्स को दिया मंच, 350 सितारों ने किया डेब्यू

37 साल पुराना टाइम ट्रेवेल वाला शो, 13 एपिसोड की कहानी ने चार गुना किया रोमांच, IMDb पर 8.1 रेटिंग, दिए दो सुपरस्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन