1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जिंदगी भर दर्द से जूझती रही', राम चरण की बहन श्रीजा का छलका दर्द, 19 की उम्र में घर से भागकर की थी शादी

'जिंदगी भर दर्द से जूझती रही', राम चरण की बहन श्रीजा का छलका दर्द, 19 की उम्र में घर से भागकर की थी शादी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 08, 2026 08:28 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 08:28 pm IST

राम चरण की बहन और चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह एक समय पर दर्द से गुजर रही थीं और फिर एक कोर्स जॉइन करके उनकी जिंदगी में बदलाव आया।

sreeja konidela- India TV Hindi
राम चरण के साथ बहन श्रीजा कोनिडेला। Image Source : INSTAGRAM/@SREEJAKONIDELA

राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इस बीच उनकी बहन और चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला भी चर्चा में आ गई हैं। श्रीजा कोनिडेला ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में आई मुश्किलों के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपने दर्द भरे पास्ट का कैसे सामना किया और इससे कैसे बाहर आईं। श्रीजा ने बताया कि अतीत में उनके साथ जो कुछ हुआ, वह लगातार उनके साथ चल रहा था, जिसके चलते वह आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। लेकिन, फिर उन्होंने एक कोर्स किया, जिसने उन्हें 'विक्टिम' होने के भाव से बाहर निकलने में मदद की।

दर्द भरे अतीत से कैसे बाहर निकलीं श्रीजा कोनिडेला?

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर श्रीजा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने अतीत के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। श्रीजा कोनिडेला ने अपने अतीत के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में इस उलझन में फंसी हुई थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? इतना दर्द क्यों झेल रही हूं? मेरी जिंदगी में एक के बाद एक संघर्ष क्यों आ रहे हैं और आखिर मैंने ऐसा क्या किया है जो मुझे ये ब सहना पड़ रहा है? मगर फिर मैं पीड़ित होने की इस भावना से बाहर निकली और फिर समझ आया कि ये मेरे साथ यूं ही नहीं रह सकता, बल्कि मेरे पास इससे बाहर आने की ताकत है।'

दर्दनाक अतीत बनी रही पहचान

श्रीजा ने अपने वीडियो में बताया कि कैसे लंबे समय तक उनका दर्दनाक अतीत उनकी पहचान बना रहा। वह कहती हैं- 'अपने जिंदगी के ज्यादातर समय तक मैं खुद को अपने दर्द, अतीत और संघर्षों से जुड़ी रही। मेरे जीवन में हुई हर गलत चीज मेरे लिए मेरी पहचान बन गई थी। मगर फिर मैंने इस कार्यक्रम के जरिए खुद को आगे देखना शुरू किया। हां, मेरा दर्द भी मेरा हिस्सा है, लेकिन सिर्फ दर्द ही मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं है। एक व्यक्ति के तौर पर मेरे भीतर इससे कहीं अधिक गहराई है और मेरे लिए उन परतों को खोजना जरूरी है।'

श्रीजा ने भागकर की थी शादी

बता दें, श्रीजा कोनिडेला ने 2007 में महज 19 साल की उम्र में अपने 22 वर्षीय बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज के साथ भागकर शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद में आर्य समाज रीति से शादी कर ली। उस दौरान इसकी खूब चर्चा हुई थी, क्योंकि श्रीजा ने अपने परिवार के विरोध का हवाला देते हुए मीडिया और पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। इस शादी से श्रीजा की बेटी निवृत्ति भारद्वाज का जन्म हुआ। मगर 2011 में, श्रीजा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर तब चर्चा में आ गई, जब उन्होंने अपने पति शिरीष और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। इसके बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया और श्रीजा अपने मायके लौट आईं।

श्रीजा की दूसरी शादी

शिरीष से अलग होने के बाद श्रीजा ने 2016 में बिजनेसमैन कल्याण देव से शादी की, जो उनके बचपन के दोस्त थे। इस शादी से दोनों की बेटी नविष्का का जन्म हुआ। लेकिन, 2023 में श्रीजा कल्याण से भी अलग हो गईं। वहीं 2024 में, शिरीष का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं इस्माइल विलियम? जेनिफर विंगेट संग जुड़ा नाम, शादी की खबरों से बटोरी सुर्खियां

करण जौहर की 'तख्त' पर क्यों लगा ताला? रणवीर-विक्की से आलिया-करीना तक हो गए थे फाइनल, अब सामने फिल्म बंद होने की वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन