1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार पापा रणबीर कपूर और मम्मी आलिया के साथ राहा ने देखा अपना नया घर, सामने आई क्यूटी की झलक

पहली बार पापा रणबीर कपूर और मम्मी आलिया के साथ राहा ने देखा अपना नया घर, सामने आई क्यूटी की झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 05, 2024 09:37 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 09:37 pm IST

राहा कपूर के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर के साथ अपना नया घर देखने पहुंची हैं।

Raha kapoor, alia bhatt, ranbir kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार किड्स का आज कल जब भी नाम लिया जाता है तो सबसे पहला नाम जो लोगों की जुबां पर आता है वो है राहा कपूर का। मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर की तरह ही राहा कपूर भी काफी पॉपुलर हैं। राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेती और लोग उनका मासूम चेहरा देखते रह जाते हैं। आज कल राहा अक्सर मम्मी और पापा के साथ स्पॉट की जाती हैं, फिर चाहे वो मुंबई में आउटिंग हो या फिर वेकेशन पर जाना हो। कई पार्टीज में भी राहा कपूर मम्मी और पापा के साथ पहुंच रही हैं। हाल में ही उन्हें फिर मुंबई में स्पॉट किया गया। इस बार राहा कपूर अपना नया घर देखने पहली बार पहुंची थीं। 

बेटी को दिखाई नए घर की झलक 

दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नया घर बनवा रहे हैं। दोनों का कहना है कि ये घर वो अपनी बेटी राहा के लिए बनवा रहे हैं। इस घर को बनवाने में दोनों हर बारीकियों का ध्यान रख रहे हैं। यही वजह है कि वो अक्सर अपने इनपुट देने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचते हैं। अब काफी हद तक उनका घर बनकर तैयार हो गया है, यही वजह है कि वो अपनी बेबी गर्ल राहा कपूर को भी वहां लेकर पहुंचे और उन्हें नए घर की झलक पहली बार दिखाई। इस दौरान राहा मम्मी आलिया की गोद में नजर आईं। जहां आलिया भट्ट ने रिलैक्स्ड फिट कैजुअल शर्ट कैरी की थी वहीं रणबीर ने पिंक टी-शर्ट पहनी थी। दोनों ही अपने नए घर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

यहां देखें वीडियो

कब देखने को मिली राहा की पहली झलक

याद दिला दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में शादी की और उसी साल 6 नवंबर को राहा का जन्म हुआ। एक साल तक दोनों सितारों ने अपनी बेटी राहा का क्यूट चेहरा दुनिया से छिपा कर रखा। रणबीर और आलिया ने बीते साल क्रिसमस के मौके पर पहली बार पैपराजी के सामने फेस रिवील किया और बेबी गर्ल की झलक दिखाई। इस दौरान ये सभी लोग कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच के लिए पहुंचे थे। इसके बाद राहा कई मौकों पर नजर आ चुकीं। अनंत अंबानी के पहले प्री-वेडिंग में भी वो छाई रहीं और लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा होते नजर आए। इस पार्टी के बाद ही पहली बार आधिकारिक तौर पर राहा का सोशल मीडिया डेब्यू हुआ यानी आलिया भट्ट ने उनकी पहली तस्वीर इंस्टग्राम पर पोस्ट की। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन