1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां आलिया की गोद में नजर आईं राहा, रणबीर कपूर की लाडली ने किया किया कुछ ऐसा, लोग कहने लगे- बड़ी हो रही है!

मां आलिया की गोद में नजर आईं राहा, रणबीर कपूर की लाडली ने किया किया कुछ ऐसा, लोग कहने लगे- बड़ी हो रही है!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 05, 2024 08:58 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 08:58 pm IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का एक वीडियो फिर सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि कपूर खानदान की लाडली अब बड़ी हो रही हैं।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Raha- India TV Hindi
आलिया भट्ट, राहा कपूर और रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में स्टार किड्स का जलवा रहता है, फिर चाहे वो बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हों या फिर फिल्मों से दूर ही क्यों न हों। इन दिनों जिस स्टार किड की सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क्यूट लाडली बेटी राहा कपूर। राहा जब भी मम्मी-पापा के साथ बाहर निकलती हैं तो उनकी ही चर्चा शुरू हो जाती है। लोग उनकी क्यूटनेस और नीली आंखों को देखते रह जाते हैं। हाल में ही राहा कपूर को स्पॉट किया गया। वो अपनी मम्मी के साथ मॉनसून राइड पर निकली थीं। उनके वीडियो को देखने के बाद लोग कहने लगे कि राहा कपूर अब बड़ी हो रही है। 

आलिया की गोद में दिखीं क्यूट राहा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में घर पर शादी करने के कुछ महीनों बाद नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा कपूर का दुनिया में स्वागत किया। सोमवार को आलिया की गोद में राहा नजर आईं। दोनों कार राइड पर निकली थीं। इस दौरान ही पैपराजी ने नन्ही राहा की झलक कैमरे में कैद कर ली। राहा काली एसयूवी में मां आलिया की गोद में बैठी हुई अपना अंगूठा चूसती हुई नींद में दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर राहा की क्यूटनेस को देखकर कई लोग हैरान रह गए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'प्यारी बच्ची...छोटी मां।' एक अन्य ने टिप्पणी की, 'हम राहा और आलिया से प्यार करते हैं।' एक यूजर ने भी कहा, 'राहा उन सभी में सबसे प्यारी है।' वहीं एक ने कहा कि राहा के दांत निकल रहे हैं, इसलिए वो अंगूठा चूस रही है। वहीं एक ने लिखा कि अब राहा के दांत आ रहे हैं, यानी वो बड़ी हो रही है। 

यहां देखें वीडियो

आलिया ने जब बेटी राहा को लेकर की बात

आलिया ने हाल में ही एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बस यही अलग करूंगी कि राहा किसी एक कला को सीखे। वह कम से कम एक वाद्ययंत्र, एक नृत्य शैली और एक खेल सीखे, क्योंकि ये तीनों कौशल लंबे समय में उसके लिए बहुत मददगार होंगे। मुझे पता है कि इसमें कोई सही या गलत नहीं है। मैं राहा को कम उम्र में ही सिखाना शुरू कराना चाहती हूं, ताकि उसे यह पसंद आए। मुझे बस यही अफसोस है कि मुझे वाद्ययंत्र बजाना नहीं आता।'

इन फिल्मों में नजर आएंगे आलिया भट्ट

बता दें, जल्द ही आलिया भट्ट 'जिगरा' में नजर आएंगी। ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वेदांग रैना भी नजर आएंगे। आलिया इस फिल्म को करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहही हैं। इसके अलावा आलिया, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'लव एंड वॉर' में रणबीर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म 'अल्फा' भी पाइपलाइन में है। बात की जाए रणबीर कपूर की तो वो जल्द ही 'रामायण' में नजर आएंगे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन