1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर संग राहा का संडे फन वीडियो देख क्यों नजर उतारने लगे लोग, बोले- 'छोटी आलिया'

रणबीर कपूर संग राहा का संडे फन वीडियो देख क्यों नजर उतारने लगे लोग, बोले- 'छोटी आलिया'

 Published : Jul 28, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 02:35 pm IST

रणबीर कपूर एक नए वीडियो में राहा कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर पापा-बेटी की जोड़ी में से एक राहा-रणबीर हैं। वहीं दोनों का संडे फन वीडियो देख आलिया भट्ट की राजकुमारी की नजरें उतारने लगे।

Raha Kapoor- India TV Hindi
राहा की नजर उतारने लगे लोग। Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बीतते नजर आए। सोशल मीडिया पर राहा का अपने पापा रणबीर कपूर के साथ एक संडे फन वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पोस्ट होते ही मिनटों में वायरल हो गया और एक बार फिर कपूर परिवार की छोटी आलिया चर्चा में आ गईं। इन दिनों नितेश तिवारी की महाकाव्य नाटक 'रामायण' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं अभिनेता को हालही में रविवार को अपनी बेटी राहा के साथ कूल अंदाज में देखा गया। वहीं कुछ लोग राहा की बलाएं लेने लगे। आखिर ऐसा क्यों? इसके पहले भी आलिया की बेटी राहा की वीडियो और फोटोज सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ जो लोग उनकी नजर उतार रहे हैं।

राहा की क्यों नजर उतारने लगे लोग

राहा का रणबीर कपूर संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ, जिसकी खास वजह ये हैं कि वह इस बार पैपराजी के सामने पोज देते नजर आईं और बहुत ही प्यारे फेस एक्सप्रेशन देते हुए चुलबुला अंदाज दिखाते दिखीं। इसके बाद से लोग राहा कपूर को छोटी आलिया कहने लगे। वहीं कुछ लोगों को रणबीर कपूर की बेटी के इसी अंदाज ने लोगों को उनकी नजर उतारने पर मजबूर कर दिया है। इस वायरल वीडियो में वह अपने घर के बाहर टहलती हुई अपने पापा रणबीर का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं।

रणबीर ने बेटी राहा के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

वीडियो में राहा हाथ हिलाते हुए रणबीर को ढूंढते दिख रही है। जैसे ही 'रामायण' अभिनेता उसके पास आते हैं। वह मुस्कुराने लगती है। बाद में, रणबीर राहा को अपनी गोद में उठा लेते हैं और दोनों हंसाते घर के अंदर चले जाते हैं। राहा एक रेनडियर फेस वाली व्हाइट टी-शर्ट में बेहद क्यूट लग रही थी, जिस पर उन्होंने ब्राउन कलर की शॉर्ट्स और पिंक क्यूट शूट के साथ पेयर किया है। वहीं रणबीर को मैचिंग पैंट और कैप के साथ ग्रे टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है।

रणबीर कपूर का बॉलीवुड करियर

रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने संजय की फिल्म 'सांवरिया' में सोनम कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की। बाद में उन्होंने 'बचना ऐ हसीनों', 'वेक अप सिड', 'राजनीति' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। उन्होंने आलिया के साथ पहली बार अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में काम किया, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। अभिनेता को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। रणबीर की आने वाली फिल्में 'रामायण', 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन