1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर 'रामायण' से करेंगे डबल धमाका, अभी से सामने आई दोनों पार्ट की रिलीज डेट

रणबीर कपूर 'रामायण' से करेंगे डबल धमाका, अभी से सामने आई दोनों पार्ट की रिलीज डेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 06, 2024 10:18 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 10:33 am IST

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ है। अब इस फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा जानकारी और रिलीज डेट जारी कर दी है।

Ramayana- India TV Hindi
साई पल्लवी और रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' को लेकर फैंस बेसब्र थे। इस साल की शुरुआत में ही फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने फैंस को बेकरार कर दिया था। राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने लोगों का दिल जीत लिया था। बिना फिल्म के आधिकारिक ऐलान के ही लोग फिल्म को लेकर कई कयास लगाने लगे थे। दावों के अनुसार 800 करोड़ से ज्यादा के बजट में बन रही नितिश तिवारी की फिल्म को लेकर अब आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म को लेकर मेकर्स ने खास पोस्ट किया है और बताया कि फिल्म दो हिस्सों में बन रही है। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। 

मेकर्स ने दी जानकारी

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, 'एक दशक से भी ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक महान प्रयास शुरू किया था, जिसने 5000 से ज्यादा सालों तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीमें सिर्फ एक ही उद्देश्य के साथ अथक परिश्रम कर रही हैं। हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति - हमारी 'रामायण' का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और आश्चर्यजनक रूपांतर दुनिया भर के लोगों के लिए पेश करना। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं…दिवाली 2026 में भाग 1 और दिवाली 2027 में भाग 2, हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से।

यहां देखें पोस्ट

फिल्म से जुड़ी जानकारी

बता दें, मेकर्स ने दो सालों तक दिवाली को लॉक कर दिया है। 'रामायण पार्ट 1' और 'रामायण पार्ट 2' के लिए दिवाली 2026 और दिवाली 2027 की डेट लॉक कर दी गई हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ जारी किया गया है। पोस्ट पर फिल्म के नाम के साथ रिलीज डेट और भगवान राम का धनुष देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी सीता के किरादर में नजर आएंगी। वहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश को रावण के रोल के लिए साइन किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के डबल रोल होंगे, वो राम के साथ परशुराम के रोल में भी नजर आएंगे। दोनों पार्ट की फिल्मों का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन