1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी की बारात में रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया ने किया नागिन डांस, अजब-गजब करामात से चुराई लाइमलाइट

अनंत अंबानी की बारात में रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया ने किया नागिन डांस, अजब-गजब करामात से चुराई लाइमलाइट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 15, 2024 07:04 am IST,  Updated : Jul 15, 2024 07:04 am IST

अनंत अंबानी और वीर पहाड़िया, अनंत अंबानी की शादी में छाए रहे। दोनों ने अपने डांस से आग लगा दी। हाल में ही अनंत अंबानी की बारात से दोनों का डांस नंबर काफी वायरल हो रहा है। इसमें नागिन डांस करते दोनों सितारे नजर आ रहे हैं।

Ranveer Singh Veer Pahariya- India TV Hindi
रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया। Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह फिल्मों के साथ-साथ रियल लाइफ में भी अपने जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई इवेंट्स में उनकी दमदार एंट्री और क्रेजी डांस स्टाइल लाइमलाइट लूट लेती हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी उनकी अजब-गजब अंदाज देखने को मिला और ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ भी है। इस बार खास बात ये रही कि रणवीर सिंह अकेले ही लोगों का मनोरंजन नहीं कर रहे थे, उन्हें एक उत्साही साथी का साथ मिल गया था, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अनंत अंबानी के करीबी दोस्त और एक्टर वीर पहाड़िया हैं। दोनों ने एक साथ मिलकर खूब धमाचौकड़ी की और अनंत अंबानी की बारात में धूम मचा दी। दोनों एक साथ मिलकर नागिन डांस करते नजर आए। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया ने किया जोरदार डांस

वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया द्वारा ढोल की थाप पर नाचने से होती है। इस दौरान अर्जुन कपूर भी उनके साथ ही थिरकते नजर आते हैं। बाद में दोनों नागिन-सपेरा डांस करते हैं, जिसमें वीर सपेरा बन जाते हैं जबकि रणवीर नागिन की भूमिका निभाता हैं। इस दौरान दोनों ही सितारों को सभी देखते ही रह जाते हैं। इस वीडियो पर प्रशंसकों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'जाह्नवी कपूर के देवर को कुछ ज़्यादा ही पैसे दिए गए हैं। इसके साथ ही हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए गए। बता दें, जाह्नवी वीर पहाड़िया के बड़े भाई शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक और फैन ने कहा, 'बारात में तो लोग ऐसे ही नाचते हैं।' एक यूजर ने मजाकियां अंदाज में लिखा कि रणवीर को नागमणि चाहिए, इसलिए ही इतना उछल रहा है।'

यहां देखें वीडियो

वीर पहारिया मानुषी छिल्लर के डेटिंग रूमर्स

हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर वीर को डेट कर रही हैं। इस जोड़े को अनंत-राधिका की शादी से पहले के जश्न में डांस करते हुए भी देखा गया था। वीर और मानुषी ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। दोनों एक साथ अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी में शामिल हुए थे। वहां से भी दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं। 

शादी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां थिरकीं

अनंत-राधिका के शुभ विवाह में रणवीर और प्रियंका चोपड़ा के जोशीले डांस की तारीफ की गई। शादी में नाचने वाली अन्य मशहूर हस्तियों में शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, अनिल कपूर, महेंद्र सिंह धोनी, माधुरी दीक्षित, बाबा रामदेव और WWE पहलवान जॉन सीना शामिल हैं। शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ, इसके अलावा विदेशी सितारे, बिजनेसमैन और राजनेता भी इस इवेंट की शान बने। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन