1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone को इवेंट के बीच में स्टेज पर खींचकर लाए Ranveer Singh, पति की हरकत से शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

Deepika Padukone को इवेंट के बीच में स्टेज पर खींचकर लाए Ranveer Singh, पति की हरकत से शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 11, 2022 08:44 am IST,  Updated : Sep 11, 2022 08:44 am IST

Deepika Padukone And Ranveer Singh: सोशल मीडिया पर इस वक्त रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है

Deepika Padukone And Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone And Ranveer Singh Image Source : INSTA- DEEPIKA PADUKONE AND RANVEER SING

Highlights

  • रणवीर सिंह ने दीपिका को कहा 'घर की लक्ष्मी'
  • अवॉर्ड के दौरान रणवीर सिंह हुए इमोशनल

Deepika Padukone And Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुके हैं। रणवीर का अंदाज़ उन्हें बाकि सबसे बिल्कुल अलग बनाता है। बलीवुड के मोस्ट एनरजेटिक एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में अपनी फिल्म '83' के लिए अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने सभी को इमोशनल कर दिया है। 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहल रणवीर अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाते हैं। फिर वहां खड़े होकर अपने सपने के बारे में बात करते हुए अपने सभी फैंस का शुक्रियादा करते हैं। इसी दौरान एक्टर की आंखें नम हो जाती हैं। वह अपने माता-पिता और अपनी बहन को भगवान का दर्जा देते हैं। जिसके बाद रणवीर अपनी कामयाबी के पीछे का सीक्रेट रिवील करते हैं। 

Raj kundra ने अपने बर्थडे पर ये क्या मांग लिया? यूजर्स बोले 'कितना बेशर्म है...'

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि रणवीर भागकर बैक स्टेज जाते हैं और वहां से अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर उन्हें भगाकर स्टेज पर लाते हैं। एक्टर उन्हें 'देवी लक्ष्मी' कहते हैं।  वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, "आप एक सपने को जी रहे हैं।" इस वीडियो में रणवीर का अपने परिवार और दीपिका के लिए देख फैंस काफी खुश हैं। सभी उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

रणवीर ने कहा, "मेरे जीवन में जो कुछ भी होता है वह मेरी कल्पना से परे है। कई बार तो मुझे विश्वास भी नहीं होता कि मैं यहां हूं ऐसा कर रहा हूं.. आपके सामने खड़ा हूं। मुझे यकीन नहीं होता कि मैं एक्टर बन गया हूं। यह एक चमत्कार है। मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मैं सबको धन्यवाद कहना चाहता हूं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर रणवीर की साली और दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा, “कौन प्याज काट रहा है? " 

Vikram: Kamal Haasan की 'विक्रम' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, एक्टर ने ट्वीट कर जताया आभार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन