1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर 2' देखने के बाद से उदास है असली SP असलम का बेटा, पत्नी नौरीन बोली- 'चौधरी गद्दार होता तो आज सबके बीच होता'

'धुरंधर 2' देखने के बाद से उदास है असली SP असलम का बेटा, पत्नी नौरीन बोली- 'चौधरी गद्दार होता तो आज सबके बीच होता'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 05, 2026 04:28 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 04:28 pm IST

'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ के बीच सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी कॉप एसपी असलम चौधरी की पत्नी नौरीन ने भी इस फिल्म पर प्रतक्रिया दी है। धुरंधर में संजय दत्त ने एसपसी असलम चौधरी की भूमिका निभाई है।

dhurandhar 2- India TV Hindi
धुरंधर 2 पर असली एसपी चौधरी असलम की पत्नी का रिएक्शन Image Source : INSTAGRAM/CHAUDHRYTHEMOVIE

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये फिल्म वर्ल्डवाइड 1564 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। ये एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें कई ऐसे किरदार हैं जो असल जिंदगी से मिलते हैं। इन्हीं में से एक किरदार एसपी चौधरी असलम का भी है, जो संजय दत्त ने निभाया है। ये किरदार पाकिस्तान के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट चौधरी असलम से प्रेरित है। इस बीच रियल लाइफ एसपी  चौधरी असलम की पत्नी नौरीन ने भी इस फिल्म और संजय दत्त द्वारा निभाए किरदार को लेकर बात की है। इसी दौरान नौरीन ने उस सीन के बारे में भी बात की, जिसमें संजय दत्त को देखने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे उनके पति उनके सामने खड़े हैं।

धुरंधर 2 पर रियल लाइफ चौधरी असलम की पत्नी का रिएक्शन

बीबीसी से बात करते हुए नौरीन ने 'धुरंधर 2' पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि धुरंधरः द रिवेंज देखने के बाद से ही उनका बेटा उदास है। उन्होंने फिल्म के उस हिस्से के बारे में भी बताया, जिसे देखते ही उनकी आत्मा कांप उठी और वह अपनी कुर्सी से उठकर खड़ी हो गईं। इसके बाद उनमें ये फिल्म देखने की हिम्मत नहीं रह गई। नौरीन ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उनके पति यानी चौधरी असलम न तो गद्दार थे और न ही कभी बिके थे। अगर वह बिकते या गद्दार होते तो जिंदा होते।

'चौधरी गद्दार होता तो सबके बीच होता'

नौरीन से जब पूछा गया कि पाकिस्तान में 'धुरंधर 2' रिलीज नहीं हुई तो उन्होंने ये फिल्म कैसे देखी? तो जवाब में नौरीन ने कहा- 'मुझे किसी चैनल ने यूएसबी पर ये फिल्म भेजी थी। हालांकि, प्रिंट क्लियर नहीं थे। गेटअप और सेटअप ऐसा था कि एक पल को मैं भी खो गई। जब ब्लास्ट हुआ ना, उस वक्त मैं उठ गई। बाकी चौधरी न बिकता है, न गद्दार था। अगर बिकता और गद्दार होता तो सबके बीच होता। फिल्म में निगेटिव दिखाया गया है, वो बच्चों को नहीं मारता था। उसमें एक सीन देखकर मुझे बहुत हंसी आई। जब वो बैठकर चाय पी रहा होता है और गोली आकर लगती है तो गुस्से में गाली देते हुए कहता है- मुझे चाय भी नहीं पीने देते।'

गैंगवार के खिलाफ काम किया- नौरीन

नौरीन आगे कहती हैं- 'चौधरी असलम ने गैंगवार के खिलाफ काम किया। बच्चे चाहे बलोच के हों या मेरे, बच्चे... बच्चे ही होते हैं। रिकॉर्ड है उसने कभी किसी मासूम बच्चे की जान नहीं ली। अगर पकड़े भी गए न, वो बच्चों को खुद घर छोड़ता था। मां-बाप को बुलाकर कहता था आपका बच्चा गलत कर रहा है। थप्पड़ मारकर घर भेज देता था। बंद कर सकता था, जेल भेज सकता था, लेकिन उसने नहीं किया।'

धुरंधर 2 पर चौधरी असलम के बच्चों का रिएक्शन

नौरीन ने आगे कहा- 'उन पर करीब 11 हमले हुए थे। मेरे ख्याल से फिल्म में असल नाम इस्तेमाल करना ठीक नहीं था। नाम इस्तेमाल किया, कैरेक्टर बिल्ड करने की कोशिश की।' वहीं लीगल एक्शन को लेकर सवाल किए जाने पर कहा- 'मैं अभी इन चीजों को ज्यादा रिवील नहीं करना चाहती।' फिल्म पर बच्चों के रिएक्शन पर सवाल किए जाने पर नौरीन ने बताया कि उनका बड़ा बेटा इस फिल्म के चलते काफी उदास है। बच्चे हर्ट तो होते हैं ना।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2: 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है 'धुरंधर 2', वीकएंड पर कमाई में इजाफा, जानें अब तक कितना रहा कलेक्शन

टीवी के बादशाह अकबर की रियल लाइफ जोधा को देखा? बेहद हसीन हैं रजत टोकस की वाइफ सृष्टि, किसी एक्ट्रेस से नहीं हैं कम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन