1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉयफ्रेंड की मौत के बाद अंधेरे से घिरी जिंदगी, भाई संग जेल पहुंची एक्ट्रेस, बोली- 'हमें मंदिर की नहीं...'

बॉयफ्रेंड की मौत के बाद अंधेरे से घिरी जिंदगी, भाई संग जेल पहुंची एक्ट्रेस, बोली- 'हमें मंदिर की नहीं...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 11, 2026 11:53 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 11:53 am IST

रिया चक्रवर्ती करीब 5 सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अपने पॉडकास्ट और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से लगातार जुड़ी हुई है।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती। Image Source : INSTAGRAM/@RHEA_CHAKRABORTY

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 ऐसे मुश्किलें लेकर आया, जिससे वह आज तक नहीं उबर पाई हैं। उन्होंने इस साल कई मुश्किलों का सामना किया। पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन, जिन्हें वह उन दिनों डेट कर रही थीं और उसके बाद ड्रग्स केस के चलते आई मुश्किलें। एक्ट्रेस को उनके भाई शौबिक के साथ जेल तक जाना पड़ गया। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई, लेकिन इस मुश्किल समय में भी उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे।

रिया चक्रव्ती को फिर याद आए मुश्किल दिन

रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट में साल 2020 को याद करते हुए बताया कि ये साल उनकी जिंदगी में ऐसा अंधेरा लेकर आया था, जिससे बाहर निकलने और नई सुबह देखने में उन्हें काफी समय लग गया। रिया को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी कुछ देखना पड़ा, लेकिन उस मुश्किल दौर में उनकी सहेलियां उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। रिया के अनुसार, अगर उनके दोस्त उस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े नहीं होते तो उनके लिए इससे बाहर आने में काफी समय लग जाता।

पिता ने दोस्तों की भगवान से की थी तुलना

रिया चक्रवर्ती के साथ उनके हालिया पॉडकास्ट में उनकी पूरी गर्ल गैंग देखने को मिली। रिया ने बताया कि उनके पिता ने  उनसे एक बहुत ही भावुक बात कही थी। एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके पिता अक्सर कहते थे कि अगर ये लड़कियां नहीं होतीं तो उनका परिवार पूरी तरह टूट जाता। रिया ने बताया कि उनके पिता का कहना है कि 'हमारे घर में भगवान की नहीं, बल्कि इन लड़कियों की फोटो होनी चाहिए, क्योंकि उन्हीं की वजह से उनका परिवार उस मुश्किल दौर से बाहर आ सका है।'

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई थी, जिसने पूरे देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। एक्टर की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इसी दौरान एक्ट्रेस को ड्रग्स केस के चलते एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री के साथ-साथ उनके भाई शौबिक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था और करीब एक महीने एक्ट्रेस को जेल में बिताने पड़े थे। हालांकि, 2025 में उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण संग न्यूयॉर्क से लौटे रणवीर सिंह, बने प्रोटेक्टिव डैडी, बेबी दुआ को कैमरों से यूं किया प्रोटेक्ट

शिवकार्तिकेयन की 'पराशक्ति' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रहा ये हाल, कमा डाले इतने करोड़ रुपये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन