1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2 साल बाद काम पर लौटी रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट, इन एक्ट्रेस ने किए कमेंट

2 साल बाद काम पर लौटी रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट, इन एक्ट्रेस ने किए कमेंट

 Published : Feb 12, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 04:31 pm IST

Rhea Chakraborty: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया काफी बुरे वक्त से गुजर रही थीं। पर अब उनका जीवन सामान्य हो रहा है। रिया ने एक पोस्ट के जरिए काम पर लौटने की जानकारी शेयर की है।

Rhea Chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

Highlights

  • काम पर वापस लौटी रिया चक्रवर्ती ने बेहद खुश
  • पोस्ट लिखकर कहा- कभी हार मत मानो...
  • स्टूडियो में खड़ी होकर रिकॉर्डिंग करती दिख रही हैं

Rhea Chakraborty: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह घिर गई थीं। एक तरफ सुशांत को खोना और दूसरी ओर ट्रोल करने वालों से परेशानी, इस तरह से रिया का जीवन काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उनको पुलिस-कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े थे। मगर अब उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही है।

शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उसके जरिए रिया ने अपने फैंस को बताया कि वो करीब दो साल बाद काम पर वापस लौट आई हैं। हालांकि, उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं कई एक्ट्रेस ने भी रिया की पोस्ट पर कमेंट किया है।

रिया ने लिखा है- "कल, मैं दो साल बाद काम पर गई। मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ देने वाले सभी लागों का शुक्रिया। कुछ भी हो जाए सूर्य हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।"

रिया एक स्टूडियो में वॉइस रिकॉर्डिंग करती दिख रही हैं। उनके हाथ में एक स्क्रिप्ट दिख रही है। वो स्टूडियो में खड़ी होकर रिकॉर्डिंग करती दिख रही हैं। रिया ने अपने काम को लेकर कोई जानकारी नहीं शेयर की है। मगर उम्मीद है कि जल्द ही अपने फैंस के साथ इस जानकारी को शेयर करेंगी।

Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी मूवी

रिया की पोस्ट पर उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर ने लिखा- ‘यस्स्स गर्ल जाओ।‘ वहीं मल्लिका दुआ ने उन्हें मजबूत रहने को कहा तो एक्ट्रेस पत्रलेखा ने दिल का इमोटिकॉन बनाकर शेयर किया। सेलेब्स के अलावा रिया के फैंस भी इनको सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

बता दें, अंतिम बार रिया चक्रवर्ती निर्देशक रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं। इसकी शूटिंग 2019 में हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर थे। उस दौरान भी रिया को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन