1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती के चेहरे पर लौटने लगी है रंगत, पर्पल लहंगे में फैंस को लुभाया

रिया चक्रवर्ती के चेहरे पर लौटने लगी है रंगत, पर्पल लहंगे में फैंस को लुभाया

 Published : Feb 27, 2022 08:10 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 01:06 pm IST

'जलेबी' अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव दिखी हैं और नियमित रूप से अपने सभी फॉलोअर्स के लिए अपने हालिया लुक को पोस्ट कर रही हैं।

रिया चक्रवर्ती - India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती  Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

Highlights

  • हाल ही में रिया चक्रवर्ती को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में देखा गया था
  • इस दौरान रिया के स्टाइल स्टेटमेंट की काफी चर्चा थी

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने के लिए कमर कस रही हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह घिर गई थीं। एक तरफ सुशांत को खोना और दूसरी ओर ट्रोल करने वालों से परेशानी, इस तरह से रिया का जीवन काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उनको पुलिस-कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े थे। मगर अब उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही है।

हाल ही में रिया फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में नजर आईं थीं। इस दौरान उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी। रिया ने एक बार फिर अपनी चंद झलकियां फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिया ट्रेडीशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। रिया की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उसके जरिए रिया ने अपने फैंस को बताया कि वो करीब दो साल बाद काम पर वापस लौट आई हैं। हालांकि, उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं कई एक्ट्रेस ने भी रिया की पोस्ट पर कमेंट किया है।

PHOTOS: 'आंखों से ही कत्ल कर दे', जाह्नवी कपूर का न्यू लुक कुछ ऐसा ही है

रिया ने लिखा है- "कल, मैं दो साल बाद काम पर गई। मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। कुछ भी हो जाए सूर्य हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।"

रिया एक स्टूडियो में वॉइस रिकॉर्डिंग करती दिख रही हैं। उनके हाथ में एक स्क्रिप्ट दिख रही है। वो स्टूडियो में खड़ी होकर रिकॉर्डिंग करती दिख रही हैं। रिया ने अपने काम को लेकर कोई जानकारी नहीं शेयर की है। मगर उम्मीद है कि जल्द ही अपने फैंस के साथ इस जानकारी को शेयर करेंगी।

#7YearsOfDumLagaKeHaisha: भूमि ने आयुष्मान को बताया अपने लिए स्पेशल, शेयर की कुछ खास बातें

रिया की पोस्ट पर उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर ने लिखा- ‘यस्स्स गर्ल जाओ।‘ वहीं मल्लिका दुआ ने उन्हें मजबूत रहने को कहा तो एक्ट्रेस पत्रलेखा ने दिल का इमोटिकॉन बनाकर शेयर किया। सेलेब्स के अलावा रिया के फैंस भी इनको सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

बता दें, अंतिम बार रिया चक्रवर्ती निर्देशक रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं। इसकी शूटिंग 2019 में हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर थे। उस दौरान भी रिया को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन