1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान को सता रही है क्वारंटीन हुईं करीना से दूरी, हाल-चाल लेने के लिए अभिनेता ने किया कुछ ऐसा

सैफ अली खान को सता रही है क्वारंटीन हुईं करीना से दूरी, हाल-चाल लेने के लिए अभिनेता ने किया कुछ ऐसा

 Published : Dec 17, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 05:07 pm IST

करीना कपूर इन दिनों क्वारंटीन हैं, जिस वजह सैफ अली खान को उनकी याद सता रही है।

Saif Ali Khan Kareena Kapoor- India TV Hindi
सैफ अली खान को सता रही है क्वारंटीन हुईं करीना से दूरी, हाल-चाल लेने के लिए अभिनेता ने किया कुछ ऐसा Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR

Highlights

  • करीना कपूर 9 दिसंबर को करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शरीक हुईं थी।
  • 13 दिसंबर को करीना कोरोना संक्रमित पाई गईं, जिसके बाद से वह क्वारंटीन में हैं।

मौजूदा वक्त में कोरोना वायरस से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों क्वारंटीन हैं। करीना अपने पति और बच्चों को काफी मिस कर रही हैं।  वहीं ठीक उनके पति का भी यही हाल है, क्योंकि बीते दिनों करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर अपने पति की एक तस्वीर शेयर की। खिड़की या बालकनी से क्लिक की गई इस तस्वीर में सैफ, दूसरी इमारत की छत पर खड़े होकर चाय की चुस्की लेते हुए देखे जा सकते हैं।

यहां देखें करीना का पोस्ट

Kareena Kapoor
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOORसैफ अली खान को सता रही है क्वारंटीन हुईं करीना से दूरी, हाल-चाल लेने के लिए अभिनेता ने किया कुछ ऐसा

'3 इडियट्स' अभिनेत्री 8 दिसंबर को फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शरीक हुईं थी। जिसके बाद 13 दिसंबर को  वह कोरोना वायरस की चपेट में आईं। करीना कपूर के अलावा, करण जौहर की पार्टी में शरीक होने वाली शख्सियतों में अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर, जैसे नाम हैं जो इस वायरस के चपेट में हैं।

महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी कोरोना से संक्रमित हैं।

बुधवार को, शनाया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के साथ उन्होंने खुद को अलग कर लिया है।

शनाया ने लिखा, "मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं। पर मैं ठीक हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, चार दिन पहले ही मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन दोबारा जांच करवाने पर मैं पॉजिटिव पाई गई। मैं अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी सुझाव का पालन कर रही हूं। अगर इस बीच कोई भी मेरे संपर्क में आया हो तो कृपा अपना टेस्ट करवाएं। सुरक्षित रहें।"

बता दें कि करण जौहर में जो लोक शरीक हुए थे उनमें कोरोना संक्रमित होने वालों में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, तनीषा मुखर्जी, सोहेल खान और शनाया कपूर शामिल हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन