1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी से सामने आई ग्रुप फोटो, सलमान खान के बगल में दिखे धोनी, पीछे खड़ा था ये एक्टर भी

अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी से सामने आई ग्रुप फोटो, सलमान खान के बगल में दिखे धोनी, पीछे खड़ा था ये एक्टर भी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 18, 2024 06:30 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 08:51 pm IST

अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी से एक ग्रुप फोटो सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बॉलीवुड के कई सितारों के साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Salman, Ranveer, mahendra singh Dhoni- India TV Hindi
अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी से सामने आई ग्रुप फोटो। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अभी कई दिन बाकी हैं, लेकिन हर ओर इसकी ही चर्चा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग्स ने लोगों को काफी एक्साइटेड रखा। पहली प्री-वेडिंग तो भारत में ही हुई थी, जिसकी वजह से उसकी तस्वीरें बैक टू बैक सामने आईं, लेकिन दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी यूरोप में हुई। इटली और फ्रांस में दोनों के साथ ही पूरा अंबानी परिवार जश्न में डूबा नजर आया। वहीं बॉलीवुड सितारों का भी टशन देखने को मिला। अब हाल में ही क्रूज पार्टी की एक ग्रुप फोटो सामने आई है। ये एक ऑल बॉयज वाली ग्रुप फोटो है। इसमें बॉलीवुड सितारों के साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। 

ग्रुप फोटो में है कौन-कौन

सामने आई तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आप ब्लैक सूट में सलमान खान को देख सकते हैं। ठीक उनके बगल में महेंद्र सिंह धोनी बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी सलमान खान की तरह ही ऑल ब्लैक सूट ही कैरी किया है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। सलमान खान के ठीक पीछे रणवीर सिंह भी खड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर हमेशा की तरह ही काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने भी ऑल ब्लैक सूट कैरी किया है। इस लुक को उन्होंने व्हाइट बो के साथ कंप्लीट किया है। इस तस्वीर में सलमान खान के भतीजे भी नजर आ रहे हैं। सोहेल खान के बेटे भी अपने बड़े पापा की तरह ही ब्लैक सूट में स्टाइलिश लग रहे हैं। आप उन्हें ठीक रणवीर सिंह के आगे खड़ा देख सकते हैं।

यहां देखें तस्वीर

फिर दिखेगी सितारों से सजी महफिल

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख 12 जुलाई रखी गई है। इस दिन दोनों जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। शादी के फंक्शन भी प्री-वेडिंग की तरह ही शाही अंदाज में होंगे। इसमें भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों की महफिल सजेगी। तीन दिन तक शादी की रस्में और रीति रिवाज चलेंगे, जिसमें सितारों का जलवा देखने को मिलेगा। इस शादी का लोगों को एक महीने पहले से ही इंतजार है। लोग एक बार फिर सितारों को सजा-धजा देखने के लिए बेकरार हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन