1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का पुराना एड फिल्म हो रहा है वायरल, साथ में नजर आ रही हैं ये मशहूर सिंगर

सलमान खान का पुराना एड फिल्म हो रहा है वायरल, साथ में नजर आ रही हैं ये मशहूर सिंगर

 Published : Dec 28, 2021 07:53 am IST,  Updated : Dec 28, 2021 08:12 am IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने कल यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के लिए प्यार लुटाते नजर आए।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान का पुराना एड फिल्म हो रहा है वायरल, साथ में नजर आ रही हैं ये मशहूर सिंगर Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Highlights

  • फैंस की तरफ से सलमान खान के लिए लगातार जन्मदिन की बधाइयां दी गईं।
  • इसी बीच सलमान खान का एक पुराना एड फिल्म काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कल यानी 27 दिसंबर को जन्मदिन था। 56 साल के हुए सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर दोस्तों और करीबियों के लिए पार्टी रखी थी, जिसमें देश की तमाम नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर सलमान खान के फैंस उनके फॉर्म हाउस के बाहर इकट्ठा हुए थे, जिनका अभिवादन स्वीकार करते हुए सलमान खान बाहर आए और उनसे मुखातिब हुए।

इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस उनके लिए प्यार लुटाते भी नजर आए। अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन की बधाई देने के लिए फैंस क्या-क्या कुछ नहीं करते हुए दिखाई दिए। फैंस की तरफ से शेयर किया हुआ सलमान खान का पुराना एड फिल्म काफी वायरल हो रहा है।

 
सलमान खान इस एड फिल्म में मंजन का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी प्यारी मुस्कान के साथ सलमान खान तो लोगों को लुभा ही रहे हैं साथ ही मशहूर सिंगर अलीशा चिनॉय भी इस एड फिल्म का हिस्सा हैं। बता दें अलीशा चिनॉय को पूरी दिया 90 के दशक में मशहूर मेड इन इंडिया गाने से भी जानती है।
 
बता दें बर्थडे से पहले सलमान की सेहत को लेकर उनके फैंस में काफी चिंता थी, क्योंकि सलमान खान को सांप ने काट लिया था। उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। बड़ी तादाद में उनके फैन्स फॉर्म हाउस भी पहुंच गए थे। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान ने खुद कैमरे पर आकर पूरी जानकारी दी।

सलमान ने मजाकिया अंदाज में सांप वाला एक्सपीरियंस शेयर किया और अपने फैन्स से कहा, "सांप भी जिंदा है और टाइगर भी जिंदा है।"

देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन