1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को इस शख्स ने पहनाई थी लंगोट, एक्टर को आया था रोना, AapKiAdalat में हुआ खुलासा

सलमान खान को इस शख्स ने पहनाई थी लंगोट, एक्टर को आया था रोना, AapKiAdalat में हुआ खुलासा

 Published : Apr 29, 2023 10:52 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 10:52 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ‘आप की अदालत’ के कटघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

indiatv- India TV Hindi
Salman Khan

Aap ki Adalat:  इंडिया टीवी के खास शो ‘आप की अदालत‘ में इस बार कटघरे में हैं बॉलीवुड के ‘दबंग‘ फिल्म स्टार सलमान खान मौजूद हैं। इस शो में उन्होंने फिल्म और अपने जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। जब इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या आप निर्देशक अली अब्बास जफर को जानते हैं तो सलमान खान ने कहा उनका तो नाम ही मत लीजिए आप। 

सलमान खान को शादी के बाद चाहिए इतने बच्चे, एक्टर ने 'आप की अदालत' में किया खुलासा

Salman khan ने करण-अर्जुन के सेट पर Shah Rukh Khan को मारी थी गोली? जाने फिर कैसे बची जान

सलमान खान ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने मुझे लंगोट तक पहनाई है। सलमान खान ने फिल्म सुल्तान का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया 5000 लोगों की भीड़ थी। सभी को पता चल गया था मैं लंगोट पहनने वाला हूं। उस दौरान जूनियर आर्टिस्ट भी मौजूद थे। मैंने पहन लिया था लंगोट, लेकिन सभी के सामने आने में मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। फिर मैंने हिम्मत दिखाई बाहर आया। मुझे देखकर लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। भाई निकाल दो निकाल दो। लोगों ने अपना फोन निकाल लिया कैमरा से फोटो लेनी शुरू कर दिया।  मुझे एक्सपोज करना का कोई इरादा नहीं था। सलमान ने बताया सुल्तान की शूटिंग के दौरान मैं शूटिंग की स्कूटर लेकर फरार हो गया था। सलमान ने बताया मैं बोर हो रहा था तो मैं चले गया था और स्कूल के बच्चों को घूमा रहा था। 

क्या सलमान खान ने फिल्म के सेट पर बनाए हैं ‘डीसेंट ड्रेस' के नियम? जानिए ‘भाईजान‘ ने क्या कहा?

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन