1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा रुथ ने कंगना रनौत की तारीफों के बांधे पुल, ट्वीट शेयर कर लिखी ये बात

सामंथा रुथ ने कंगना रनौत की तारीफों के बांधे पुल, ट्वीट शेयर कर लिखी ये बात

 Published : Oct 20, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 01:34 pm IST

कंगना रनौत ने एक एक्स यूजर को जवाब दिया जिसने लिखा था कि लोगों को जलाने वालों से डरना चाहिए। इसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स ने भाजपा सासंद और एक्ट्रेस कंगना की तारीफ की। वहीं सामंथा रुथ उनका सोपर्ट करती दिखीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत-समांथा रुथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और लीड एक्ट्रेस कंगना अब सोशल मीडिया पर किसी और वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक एक्स यूजर को जवाब दिया है, जिसने लिखा था कि लोगों को उन्हें जलाने वालों से डरना चाहिए। इस पर उन्होंने एक लंबा सा नोट लिख ट्वीट किया और सामंथा रुथ ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर एक्ट्रेस की एक शब्द में तारीफ कर दी। साउथ एक्ट्रेस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाईं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने एक्स यूजर को जवाब देते हुए उन महिलाओं के बारे में बात की जो खुद के हक के लिए लड़ाई करती हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बात करते हुए कंगना ने लिखा कि उन्हें हर तरह की परेशानियों से लड़ाना आता है। एक्स यूजर जॉन कोलिन्स ने लिखा, 'चुड़ैलों से मत डरो, उनसे डरो जिन्होंने उन्हें जलाया।' ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने कहा, 'चुड़ैलें ऐसी महिलाएं होती हैं जो पिंजरे में बंद हैं और खुद को हर बात के लिए कोसती हैं। अपने मन की आवाज को दबाने वाली, जो खुद के लिए लड़ाई नहीं करती, हमेशा उम्मीद हार जाने वाली और दूसरो को देख खुद को कम समझने वाली होती है।'

कंगना ने आजादी पर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'पिंजरे में बंद लोगों का मानना ​​है कि प्रतिभाशाली लोगों में कुछ बुरी शक्तियां होती हैं और उन्हें जलाकर राख कर देना चाहिए, दुख कई रूपों में मौजूद है और ईर्ष्या उन सभी में सबसे दुखद है। आप ईर्ष्या करना या प्रेरित होना चुन सकते हैं, एक स्मार्ट विकल्प चुनें, जो प्रेरित होना चुनते हैं वे स्पेशल लोग हैं, पिंजरे को तोड़ें और आजाद हों। चुड़ैल शब्द गलत है।'

Kangana Ranaut
Image Source : INSTAGRAMसामंथा रुथ ने कंगना रनौत की तारीफ

सामंथा रुथ ने की कंगना रनौत की तारीफ

सामंथा रूथ प्रभु ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'वर्ड' और कंगना रनौत को टैग भी किया। उन्होंने जिस तरह एक शब्द में कंगना की तारीफ की है। उसकी वजह से वह चर्चा में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन