1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त को लगी इस चीज की तलब, राह चलते ही करने लगे डिमांड, पैपराजी हुए शॉक

संजय दत्त को लगी इस चीज की तलब, राह चलते ही करने लगे डिमांड, पैपराजी हुए शॉक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 27, 2025 07:11 am IST,  Updated : Feb 27, 2025 07:11 am IST

संजय दत्त इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में लगे हुए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में वो सड़क पर खड़े हो कर एक अजीब चीज की डिमांड करते दिख रहे हैं।

Sanjay Dutt- India TV Hindi
संजय दत्त। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को इंडस्ट्री में करीब 4 दशक हो गए हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने हीरो और विलेन दोनों के रोल से अपने चाहने वालों का मनोरंजन किया और दिल भी जीता। वो अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में भी ऐसे ही किरदारों को प्राथमिकता दी। फिलहाल अब संजय दत्त का ए पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक अटपटी डिमांड करते नजर आ रहे हैं। वो बीच सड़क पर ही अपनी ये डिमांड जाहिर कर रहे हैं, जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद पैपाराजी हैरत में पड़ जाते हैं। इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और लोगों मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

हैरत में पड़े फैंस

संजय दत्त के फैंस भी इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। दरअसल एक्टर एक बिल्डिंग से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर आते हैं, जहां पैपराजी भी पहले से मौजूद रहते हैं। उनके पास पहुंचते ही एक्टर पूछते हैं, 'मसाला है क्या?' इसके जवाब में एक पैपराजी कहता है, 'अभी तो नहीं है क्या ले के आऊं।' इस पर एक्टर रिएक्ट करते हुए कहते हैं, 'अब कहां से लाओगे।' वो जल्दबाजी में होने के चलते वहां से निकल जाते हैं। अब इस वीडियो पर संजू बाबा के फैंस अटपटे रिएक्शन देने में लगे हुए हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर मसाला होता क्या है। 

लोगों का रिएक्शन

बता दें, संजय दत्त को गुटका खाने की एक खराब आदत है। वो कभी-कभी इसका सेवन करते हैं। इसके बारे में वो अपनी फिल्म में भी बात कर चुके हैं। फिलहाल इस पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा, 'संजू बाबा की बात ही अलग है।' एक शख्स ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'संजू बाबा अजय देवगन को फोन लगाओ।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ये सवाल कानपुर में पूछते तो सारी वेराइटी हाथ में थमा देते।' इस तरह के अलग-अलग कमेंट से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है। 

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बता दें, संजय दत्त के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। हाल में ही उनकी फिल्म 'भूतनी' का ऐलान हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। इसके अलावा संजय दत्त 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे, जो इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा भी कई फिल्मों की शूटिंग जारी है। आखिरी बार संजय दत्त 'घुड़चढ़ी' और 'डबल इस्मार्ट' में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन