1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में लंग्स कैंसर के चपेट में आया था ये सुपरस्टार, यूएस वीजा हुआ रिजेक्ट, तब मसीहा बना ये डायरेक्टर

लॉकडाउन में लंग्स कैंसर के चपेट में आया था ये सुपरस्टार, यूएस वीजा हुआ रिजेक्ट, तब मसीहा बना ये डायरेक्टर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 08, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 11:12 pm IST

बॉलीवुड में हीरो से लेकर विलेन तक के किरदारों से दर्शकों को इंप्रेस करने वाले संजय दत्त कैंसर से भी जंग लड़ चुके हैं। उन्हें लॉकडाउन के दौरान कैंसर का पता चला था, जिसके बारे में पता चलते उनके फैंस हैरान और परेशान हो गए थे।

Sanjay Dutt- India TV Hindi
संजय दत्त। Image Source : INSTAGRAM/@DUTTSANJAY

संजय दत्त की जिंदगी हमेशा से ही उथल-पुथल से भरी रही है, जिसके चलते वह कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं। अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अपनी मां नरगिस दत्त को खोने से लेकर जेल जाने तक, उन्होंने अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है। लॉकडाउन के दौरान भी उन्हें एक जानलेवा बीमारी ने अपनी जद में ले लिया था, लेकिन उन्होंने न सिर्फ इस गंभीर बीमारी को मात दी बल्कि डबल मजबूत बनकर सामने आए। लॉकडाउन के दौरान ही पता चला था कि संजय दत्त को लंग्स कैंसर है, इस खबर ने उनके फैंस को भी परेशान कर दिया था। अब उन्होंने बताया कि कैसे उस दौरान उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा और मुश्किल वक्त में राकेश रोशन ने उनकी मदद की।

कोरोना काल के दौरान लंग्स कैंसर की चपेट में आ गए थे संजय दत्त

जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही थी, इसी दौरान खबर आई कि संजय दत्त एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं। उन्हें लंग्स कैंसर के बारे में पता चला। कोरोना के चलते उन्हें यूएस वीजा मिलने में भी परेशाना का सामना करना पड़ रहा था, तब बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन ने उनकी मदद की और एक डॉक्टर के बारे में बताया।

जब लंग्स कैंसर के बारे में पता चला

संजय दत्त ने उस समय को याद किया जब उन्हें अपने लंग्स कैंसर के बारे में पता चला। उस पल को याद करते हुए सुपरस्टार भावुक हो गए और बोले- 'लॉकडाउन का समय था, मैं सीढ़ियां चढ़ रहा था और मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर मेरे साथ क्या हो रहा है। मैंने डॉक्टर को बुलाया और जांच के बाद पता चला कि मेरे फेफड़ों में पानी भरा है। सबको लगा टीबी है, लेकिन पता चला कि कैंसर है। ये बहुत ही चौंकाने वाला था। जब मेरी बहन आई तो मैंने कहा कैंसर है, फिर मैं 2-3 घंटे रोता रहा। उस वक्त मुझे अपने परिवार की चिंता सता रही थी। मैंने यूएस जाने का सोचा, लेकिन वीजा नहीं मिला। फिर राकेश रोशन ने मदद की।'

राकेश रोशन ने की मदद

संजय दत्त आगे कहते हैं- 'उन्होंने मुझे एक डॉक्टर के बारे में बताया। डॉक्टर ने मुझे बताया कि बाल झड़ जाएंगे और मुझे उल्टियां होंगी। मैंने डॉक्टर से कहा- मुझे कुछ नहीं होगा। मैंने कीमोथैरिपी कराई। एक घंटे तक बाइक पर बैठा रहा और फिर हर कीमो के बाद मेरा यही रूटीन बन गया। मैं कीमो के लिए दुबई जाता था और फिर बैडमिंटन कोर्ट जाने लगा। वहां 2-3 घंटे खेलता और आ जाता।' फिलहाल संजय दत्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बागी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं और उनके साथ हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम रोल में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन