1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shaakuntalam का फर्स्ट लुक पोस्टर देख गदगद हुए सामंथा रूथ प्रभु के फैंस, लुटा रहे हैं प्यार

Shaakuntalam का फर्स्ट लुक पोस्टर देख गदगद हुए सामंथा रूथ प्रभु के फैंस, लुटा रहे हैं प्यार

 Published : Feb 21, 2022 11:45 am IST,  Updated : Feb 21, 2022 11:45 am IST

पोस्टर में सामंथा लाल फूलों से सजी सफेद पोशाक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पोस्टर में उन्हें हिरणों और मोर के झुंड से घिरा देखा जा सकता है।

samantha ruth prabhu - India TV Hindi
samantha ruth prabhu Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHA RUTH PRABHU

Highlights

  • फिल्म कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान-शाकुंतलम' पर आधारित है
  • फिल्म में देव मोहन दुष्यंत के किरदार को निभाएंगे
  • सामंथा ने बीते साल 'शाकुंतलम' की शूटिंग पूरी की थी

सामंथा रूथ प्रभु की आने वाली पीरियड ड्रामा 'शाकुंतलम' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने आज 21 फरवरी को शाकुंतलम के फर्स्ट-लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। सामंथा लाल फूलों से सजी सफेद पोशाक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पोस्टर में उन्हें हिरणों और मोर के झुंड से घिरा देखा जा सकता है। इस एपिक ड्रामा का निर्देशन गुणशेखर ने किया है।

सामंथा ने 2021 में 'शाकुंतलम' की शूटिंग पूरी की थी। एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा अभिनेत्री की यह पहली फिल्म है, जो रिलीज होने वाली है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर 'शाकुंतलम' का फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा किया है। फर्स्ट-लुक पोस्टर की रिलीज के तुरंत बाद, उनके फैंस कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाते नजर आए।

देखें सामंथा की तस्वीर

सामंथा जहां शकुंतला की भूमिका निभाती हैं, वहीं देव मोहन राजा दुष्यंत के रूप में दिखाई देंगे। यह फिल्म कालिदास द्वारा लिखित 'अभिज्ञान-शाकुंतलम' नाम के एक लोकप्रिय भारतीय नाटक पर आधारित है। 'शाकुंतलम' इस साल के अंत में पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

बता दें सामंथा ने शाकुंतलम को खत्म करने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया था। उसने फिल्म के निर्माता से अपने शेड्यूल के अनुसार प्लान बनाने के लिए कहा था ताकि वह अगस्त 2021 से पहले शूटिंग पूरी कर सकें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन