1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली-ऋचा की बेटी से मौसी और खाला बनकर मिलने पहुंची एक्ट्रेसेज, बारी-बारी से गोद में लेकर दुलारती आईं नजर

अली-ऋचा की बेटी से मौसी और खाला बनकर मिलने पहुंची एक्ट्रेसेज, बारी-बारी से गोद में लेकर दुलारती आईं नजर

 Published : Jul 30, 2024 08:06 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 08:06 pm IST

एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में कपल की बेटी से मिलने के लिए बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेसेज उनके घर पहुंची, जिसकी तस्वीरें हाल ही में ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Richa Chadha and Ali Fazal- India TV Hindi
ऋचा-अली की बेटी से मिलीं ये एक्ट्रेसेज Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। ऋचा ने 16 जुलाई को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन, ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ये गुड न्यूज दो दिन बाद फैंस के साथ साझा की। ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को अपनी पहली संतान के रूप में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसका खुलासा उन्होंने 18 जुलाई को किया था। वहीं बेटी के जन्म के चार दिन बाद कपल ने उसकी पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। इसी बीच अब हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने एक बार फिर इंस्टा पर अपनी लाडली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ कई बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज नजर आ रही हैं।

ऋचा-अली की बेटी से मिलीं ये एक्ट्रेसेज

दरअसल, हाल ही में शबाना आजमी, दीया मिर्जा, तन्वी आजमी और उर्मिला मातोंडकर अली-ऋचा की लाडली से मिलने पहुंची। इस दौरान की कई तस्वीरें  ऋचा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमेंं ऋचा की गोद में उनकी बेटी है और इर्द-गिर्द पति अली फजल के अलावा उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी, दीया मिर्जा और तन्वी आजमी नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में ऋचा और अली की बेटी उर्मिला की गोद में है और शबाना उन्हें प्यार से निहार रही हैं। दूसरी फोटो में तन्वी उन्हें दुलार दिख रही हैं। ऋचा ने इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'बारिश और प्यार से सराबोर एक शाम, हॉट खाला/मासी (मौसी) और साबूदाना वड़े के साथ।'

ऋचा और अली की शादी

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने कथित तौर पर 2015 में डेटिंग शुरू की थी। वहीं साल 2017 में, कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की जब अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋचा चड्ढा के साथ एक सेल्फी साझा की और लिखा, ‘है तो है।’वहीं कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2022 में शादी की और इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अब फािनली दोनों एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन