1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3-4 शादी को तैयार शाहरुख की को-एक्ट्रेस, बी-ग्रेड फिल्मों में किया काम, 2 बार हुआ तलाक, बोली- 'शर्म नहीं...'

3-4 शादी को तैयार शाहरुख की को-एक्ट्रेस, बी-ग्रेड फिल्मों में किया काम, 2 बार हुआ तलाक, बोली- 'शर्म नहीं...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 09, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 04:17 pm IST

टीवी के साथ-साथ फिल्मों में काम कर चुकीं दीपशिखा नागपाल की पर्सनल लाइफ बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही है। एक्ट्रेस ने दो बार शादी की और दोनों बार उनका रिश्ता तलाक पर आकर खत्म हो गया। अब एक्ट्रेस अकेले अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही है।

deepshikha nagpal- India TV Hindi
दीपशिखा नागपाल ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड और टीवी टाउन में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी जिंदगी में असफल रिश्तों का दर्द झेल चुके हैं। कई के रिश्ते लंबे समय बाद तलाक पर आकर खत्म हुए तो कई के कुछ साल भी नहीं टिके। टीवी से लेकर फिल्मों तक में नाम कमा चुकीं दीपशिखा नागपाल की पर्सनल लाइफ भी कुछ ऐसे ही उतार-चढ़ाव से गुजरी है। दीपशिखा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जबरदस्त सफलता देखी, लेकिन पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। दीपशिखा ने दो शादियां की हैं और दोनों ही तलाक पर आकर खत्म हो गईं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर चर्चा की और अपने असफल रिश्तों के बारे में भी बात की।

फिर शादी करने पर नहीं ऐतराज

दीपशिखा नागपाल ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में शादी पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान दीपशिखा ने कहा कि उन्हें कई बार शादी करने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं तीन बार, चार बार शादी कर सकती हूं, मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है। कम से कम मैं अपनी जिंदगी तो जी रही हूं।" अपने पुराने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए दीपशिखा ने कहा- 'मैंने हमेशा गलत कारणों से शादी की है। आपको हमेशा सही कारणों से शादी करनी चाहिए, इसलिए मैं हर चीज के लिए उस आदमी को दोषी नहीं ठहरा सकती। मुझे लगता है कि मैं एक कट्टर रोमांटिक हूं। मैं प्यार में विश्वास करती हूं, मैं रोमांस में विश्वास करती हूं, मैं शादी में विश्वास करती हूं। लेकिन अगर आपका रिश्ता वर्क नहीं कर रहा है तो इसे बर्बाद करने के बजाय अपनी जिंदगी जीना बेहतर है।'

बी ग्रेड फिल्मों ने खराब कर दी इमेज

दीपशिखा ने बी ग्रेड फिल्में करने पर भी अफसोस जाहिर किया और बताया कि कैसे उन फिल्मों ने उनके करियर को प्रभावित किया और इसका उनकी प्रोफेशनल इमेज पर भी असर हुआ। दीपशिखा ने कहा- 'मैं उन फिल्मों का नाम नहीं लेना चाहती। मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती। लेकिन, उस समय हमें पता नहीं होता था कि सही चीजें कैसे चुनें। हमारा कोई गॉडफादर नहीं था, जो हमें गाइड कर सके। मैं बड़ी फिल्में भी साइन कर रही थी। लेकिन, तभी उन फिल्मों में से एक का एक पोस्टर सामने आ गया। लोगों ने मुझे ये सोचकर जज करना शुरू कर दिया कि मैंने सिर्फ बी-ग्रेड फिल्में की हैं, जिसके चलते मैं साइडलाइन हो गई।'

दीपशिखा नागपाल और दो टूटे रिश्ते

दीपशिखा नागपाल की पर्सल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री ने 1997 में जीत उपेंद्र से शादी की। दोनों के दो बच्चे वेदिका उपेंद्र और विवान उपेंद्र हुए। लेकिन, 10 साल बाद 2007 में दीपशिखा और जीत अलग हो गए। इसके बाद अभिनेत्री की जिंदगी में केशव अरोड़ा की एंट्री हुई। दोनों ने 2012 में शादी की, लेकिन शादी के 4 साल बाद ही 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन