1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान, दुल्हन का बना दिया दिन, सिग्नेचर पोज देख खुश हुईं रेवती

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान, दुल्हन का बना दिया दिन, सिग्नेचर पोज देख खुश हुईं रेवती

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 21, 2026 02:32 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 02:32 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में बच्चन परिवार से लेकर कपूर खानदान सहित बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। शाहरुख खान भी रेवती की शादी में पहुंचे और पहले अपने डांस और फिर सिग्नेचर पोज से समा बांध दिया।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान। Image Source : INSTAGRAM/@MANAV.MANGLANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले आज यानी 2 जून को शादी के बंधन में बंध गईं। रेवती ने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शादी की। रेवती और सारंग की शादी के समारोह मुंबई में हुए, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड जगत सहित अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अब ये रॉयल वेडिंग हर तरफ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बच्चन परिवार से लेकर अंबानी फैमिली तक ने सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में शिरकत की और अब हर तरफ इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। खासतौर पर शाहरुख खान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सुपरस्टार स्टेज पर अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं।

रेवती और सारंग के लिए किंग खान ने दिया सिग्नेचर पोज

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी रेवती और सारंग की शादी में पहुंचकर ग्लैमर को और बढ़ा दिया। पहले तो वह रेवती और सारंग के साथ थिरकते नजर आए और फिर उनके लिए अपना सिग्नेचर पोज देते दिखे। शाहरुख अपनी बाहें फैलाते हुए अपना सिग्नेचर पोज देते हैं, जिसे देखकर रेवती बेहद खुश दिखीं। इसके बाद किंग खान दूल्हा-दुल्हन को ब्लेसिंग्स देते हैं। किंग खान का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

दूल्हा-दुल्हन संग थिरके शाहरुख खान

इससे पहले किंग खान के और भी वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें वह अपने हिट सॉन्ग्स पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख जैसे ही डांस फ्लोर पर पहुंचे तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। शाहरुख ने दूल्हा-दुल्हन यानी सारंग और रेवती सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर स्टेज पर डांस किया और सबको अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर रिएक्शन देते नहीं थक रहे।

अपने ही गाने पर थिरके शाहरुख खान

रेवती और सारंग की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें किंग खान दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर अपनी हिट फिल्म के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। शाहरुख 'कुछ कुछ होता है' (1998) के हिट सॉन्ग 'कोई मिल गया' पर डांस करते देखे जा सकते हैं। वहीं उनके इर्द-गिर्द मौजूद अन्य लोग भी काफी खुश और एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। एक तरफ जहां राहुल वैद्य गाना गा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ शाहरुख, रेवती और सारंग साथ में डांस करते दिखे।

ये भी पढ़ेंः Toxic Release Date: आ गई यश की 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट, तबाही को तैयार 'राया', झलक देख फैंस क्रेजी

'तू मेरा मामा लगता है', पैपराजी ने अक्षय कुमार से पूछा गजब सवाल, बॉलीवुडस्टार का करारा जवाब हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन