1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, दीवाली के बाद होगा मेगा जश्न, सजकर तैयार हुआ घर

शाहरुख खान के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, दीवाली के बाद होगा मेगा जश्न, सजकर तैयार हुआ घर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 30, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 04:16 pm IST

दीवाली से पहले शाहरुख खान का घर सजकर तैयार हो गया है। दीवाली के दो दिल बाद एक्टर के घर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। घर की सजावट का वीडियो भी सामने आ गया है।

Shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान के घर की सजावट। Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान का मुंबई आवास मन्नत दिवाली के लिए सजकर तैयार है। पूरा घर रोशनी से टिमटिमा रहा है। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी अपने शानदार दिवाली समारोहों के लिए जाने जाते हैं। उत्सव से पहले दंपति ने दिवाली की भावना को प्रदर्शित करते हुए अपने घर को सुंदर सजावटी रोशनी से सजाया है। यह दिवाली उत्सव और भी खास हो जाता है क्योंकि शाहरुख खान दिवाली के दो दिन बाद 2 नवंबर को 59 साल के हो जाएंगे। मन्नत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें घर की डेकोरेशन देखने को मिल रही है। बता दें, खास मौकों पर इसी घर से शाहरुख खान अपने फैंस से रू-ब-रू होते हैं और उनकी एक झलक देखने के लिए उत्सुक उनके फैंस इस घर के बाहर जमावड़ा लगाए रहते हैं। 

दीवाली पर है पार्टी का चलन

न केवल शाहरुख खान के घर मन्नत बल्कि रोहित शेट्टी और कार्तिक आर्यन सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों के घर भी दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। सभी के घर रोशनी से जगमगा रहे हैं। बी-टाउन में हर खास त्योहार की तरह ही दीवाली पर भी पार्टी करने का चलन है। इस बार भी एकता कपूर और मनीष मल्होत्रा ने पार्टी रखी थी, जिसमें सभी सितारे नजर आए। इसके अलावा टीवी सेलिब्रेटी भी पार्टीज करते नजर आए। वैसे कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के घर भी मेगा सेलिब्रेशन होगा। दीवाली के अलावा उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का लोगों को इंतजार है। खबरें हैं कि 200 कार्ड भी गौरी खान ने भेजे हैं।

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में आए थे नजर

बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार 'डंकी' में नजर आए थे। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। ये फिल्म साल 2023 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी। बीता साल एक्टर के लिए दमदार रहा। 'डंकी' के अलावा दो और फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 'जवान' और 'पठान' शामिल थीं। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन किया। 'जवान' बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसकी कमाई का आंकड़ा 1000 करोड़ पार रहा। 

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख 

अब जल्द ही शाहरुख खान नई फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि इससे जुड़ी बड़ी अपडेट उनके जन्मदिन पर देखने को मिलेगी। अगले साल इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन के भी नजर आने की चर्चाएं हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन