1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की पहली बार इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी? राजकुमार हिरानी करेंगे फिल्म को डायरेक्ट

शाहरुख खान की पहली बार इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी? राजकुमार हिरानी करेंगे फिल्म को डायरेक्ट

 Published : Feb 06, 2022 08:00 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 09:19 am IST

काफी समय से शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के बीच कई मुलाकातें हुई हैं। दोनों एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म की कहानी के लिए बात कर रहे हैं।

Shahrukh Khan- India TV Hindi
Shahrukh Khan Image Source : TWITTER- @SRKEMPIRE555

लंबे वक्त फिल्मों से दूर शाहरुख खान की वापसी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है। किंग खान की आने वाली फिल्म 'पठान' की चर्चा हो रही हैं जो जीरो के बाद शाहरुख खान की रिलीज होने वाली फिल्म बनेगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

इसी बीच बीते काफी समय से शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के बीच कई मुलाकातें हुई हैं। दोनों एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म की कहानी के लिए बात कर रहे हैं। रोमांटिक फिल्मों में शाहरुख खान का कोई सानी है भी नहीं है और राजू शाहरुख की इसी इमेज को अपने स्टाइल में भुनाना चाहते हैं। खबर है कि अब शाहरुख और हिरानी के बीच प्रोजेक्ट को लेकर सभी जरूरी चीजें तय हो गई हैं।

जानकारी मिली है कि हिरानी अपनी इस रोमांटिक फिल्म को अपने बैनर के तहत बनाएंगे। इस बार वह विधू विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर काम नहीं करेंगे। शाहरुख खान की रेड चिलीज इस फिल्म की निर्माता होगी। पिछले दिनों जब शाहरुख खान चीन के दौरे पर थे तब उन्होंने इशारा दिया था कि वह अपनी अगली फिल्म के बारे में जून में ऐलान करने वाले है।

 
ऐसा बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। सब कुछ तय के मुताबिक रहा तो ऐसा पहली बार होगा, जब शाहरुख  खान और तापसी पन्नू पहली बार रुपहले पर्दे पर स्क्रीन साझा करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन