Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1 साल से कहां गायब हैं पिछले साल की सबसे कमाऊ हीरोइन? ऑस्कर विनिंग हीरो के साथ किया था डेब्यू

1 साल से कहां गायब हैं पिछले साल की सबसे कमाऊ हीरोइन? ऑस्कर विनिंग हीरो के साथ किया था डेब्यू

Written By: Shyamoo Pathak Published : May 29, 2025 08:47 pm IST, Updated : May 30, 2025 06:17 am IST

बॉलीवुड हीरोइन श्रद्धा कपूर बीते साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म देने वाली हीरोइन रही थीं। लेकिन इस साल अभी तक श्रद्धा की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स आए और अपनी किस्मत आजमाकर गायब हो गए। वहीं कुछ स्टारकिड्स ऐसे भी रहे जिन्होंने चंद फिल्मों से ही अपना एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। ऐसी ही एक हीरोइन हैं जिसने पिछले साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म दी थी। लेकिन अब 1 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार श्रद्धा कपूर की। 

बीते साल दी थी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म

बता दें कि श्रद्धा कपूर ने बीते साल स्त्री-2 में कमाल का काम किया था। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। बीते साल आई इस फिल्म के बाद से श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर नजर आती रहती हैं। श्रद्धा अक्सर ही अपने फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन स्त्री-2 के बाद से ही पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। स्त्री-2 श्रद्धा के अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसका पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था। इसके बाद बीते साल रिलीज हुआ दूसरा पार्ट भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसमें श्रद्धा के किरदार को भी खूब प्यार मिला और लोगों ने खूब पसंद किया। 

अनुराग बसु की फिल्म में आएंगी नजर?

वहीं श्रद्धा को स्त्री-2 के बाद से नहीं देखा गया और फैन्स को उन्हें फिर से पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। आईएमडीबी की मानें तो श्रद्धा इन दिनों डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रही हैं। इस फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है। स्त्री-2 से पहले श्रद्धा कपूर ने 2023 में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में काम किया था और रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी जमी थी। हालांकि ये फिल्म कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। इससे पहले श्रद्धा ने भेड़िया में काम किया था। अब फैन्स को श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

ऑस्कर विनिंग हीरो के साथ किया था डेब्यू

बता दें कि श्रद्धा आज भले ही सुपरस्टार बन गई हैं। लेकिन श्रद्धा की भी डेब्यू फिल्म बुरी तरह पिट गई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म हॉलीवुड के ऑस्कर विनिंग हीरो बेन किंग्सले और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म का नाम था 'तीन पत्ती' और ये फिल्म कमाई के मामले में बुरी तरह पिट गई थी। हालांकि डेब्यू फिल्म के बाद श्रद्धा ने फिल्म 'आशिकी-2' में काम किया और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ जोड़ी बनाई। दोनों की ये जोड़ी हिट रही और फिल्म सुपरहिट। इसके बाद श्रद्धा बॉलीवुड स्टार बन गईं। अब तक श्रद्धा अपने करियर में 2 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और खूब तारीफें बटोर चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement