1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाने वाले सिंगर भूपेंद्र सिंह का निधन

'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाने वाले सिंगर भूपेंद्र सिंह का निधन

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 18, 2022 10:02 pm IST,  Updated : Jul 18, 2022 11:10 pm IST

मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया हैं। उन्होंने मुंबई स्थित अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांसें ली।

file- India TV Hindi
सिंगर भूपेंद्र सिंह का निधन Image Source : FILE

बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित अंधेरी के  क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांसें ली। 

बता दें उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उनकी पत्नी मिताली ने बताया, वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे।

भूपिंदर सिंह को 'मौसम', 'सत्ते पे सत्ता', 'अहिस्ता अहिस्ता', 'दूरियां', 'हकीकत' और कई अन्य फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत 'होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा', (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), 'दिल ढूंढता है', 'दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता' लोगों के जुबान में हर वक्त रहता है। 

अमृतसर में हुआ था जन्म

भूपेंद्र सिंह  का जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज एक फिल्म के गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें प्रसिद्धि मिली। भूपेंद्र ने 1980 में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। इस दंपति की कोई संतान नहीं है। 

भूपेंद्र सिंह की वो मशहूर गाने जो आप गुनगुनाते तो हैं, लेकिन जानते नहीं कि ये गाने उनके हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन