1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाही परिवार में हुई परवरिश, एक्टिंग के लिए छोड़ी थी बैंक की नौकरी, सुपरस्टार भाई ने किया सपोर्ट और बन गईं स्टार

शाही परिवार में हुई परवरिश, एक्टिंग के लिए छोड़ी थी बैंक की नौकरी, सुपरस्टार भाई ने किया सपोर्ट और बन गईं स्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 04, 2025 06:00 am IST,  Updated : Oct 04, 2025 06:00 am IST

सोहा अली खान का आज जन्मदिन है और फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। अब तक 36 फिल्मों में काम कर चुकी सोहा शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Soha Ali Khan- India TV Hindi
सोहा अली खान Image Source : INSTAGRAM@SAKPATAUDI

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। शाही परिवार में जन्मी सोहा अली खान के जन्मदिन पर फैन्स समेत बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अब तक 36 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं सोहा अली खान काफी पढ़ी लिखी हैं और ऑक्सफोर्ड से डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के बाद बैंक में अच्छी खासी नौकरी भी करने लगीं थीं। लेकिन एक्टिंग को लेकर अपने पैशन के चलते सोहा अली खान ने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। इतना ही नहीं सोहा के भाई सैफ अली खान ने भी उनकी इस एक्टिंग जर्नी में उनका साथ दिया है। 

हिट के लिए तरसती रहीं सोहा

सोहा ने साल 2004 में आई फिल्म 'इति श्रीकांता' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन सोहा को पहचान मिली थी फिल्म 'दिल मांगे मोर' से। इसके बाद सोहा ने प्यार में ट्विस्ट, शादी नंबर-1 जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई। साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' में सोहा ने सोनिया का किरदार निभाया था और खूब तारीफें भी बटोरी थीं। हालांकि सोहा दमदार एक्टिंग के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। आहिस्ता-आहिस्ता, 99, रंग दे बसंती और साउंडट्रैक जैसी अच्छी फिल्मों में काम करने के बाद भी सोहा हमेशा बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती रहीं। 

भाई ने एक्टिंग जर्नी में दिया साथ

बता दें कि सोहा अली खान का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया में काम करता है। भोपाल के नवाबों की फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सोहा के भाई सैफ अली खान भी सुपरस्टार हैं। सोहा भी जब एक्टर बनना चाहती थीं तो उनके भाई सैफ ने उनकी पूरी मदद की और काफी काम दिलाया। भाई के साथ ही सोहा की भाभी करीना कपूर भी बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। सोहा की भतीजी सारा भी अब बॉलीवुड हीरोइन बन गई हैं। साथ ही सोहा के भतीजे इब्राहिम अली खान ने भी बॉलीवुड में हीरो बन चुके हैं। सोहा के काम की बात करें तो बीते दिनों छोरी-2 में नजर आई थी। अब आईएमडीबी के मुताबिक सोहा ब्रिज नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जो जल्द ही रिलीज होगा। सोहा के पति कुणाल खेमू भी बॉलीवुड के हीरो हैं और अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन