1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सन ऑफ सरदार 2' या 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? कैसा रहा दोनों फिल्मों का हाल

'सन ऑफ सरदार 2' या 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? कैसा रहा दोनों फिल्मों का हाल

 Published : Aug 03, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 01:26 am IST

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ने भारत में दूसरे दिन 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Box Office Collection- India TV Hindi
'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' Image Source : INSTAGRAM/@AJAYDEVGN, @TRIPTI_DIMRI

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन सिद्धांत चतुर्वेदी की 'धड़क 2' को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली। शुरुआती ट्रेड अनुमानों के अनुसार, ऐसा लगता है कि दर्शक प्रेम कहानी की बजाय पारिवारिक कॉमेडी फिल्म को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दोनों फिल्में इस शुक्रवार, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में सीक्वल हैं और दोनों ही अलग-अलग जॉनर की है। इसके बावजूद कमाई के मामले में कॉमेडी फिल्म रोमांटिक पर भारी पड़ती दिख रही है।

सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 का बॉक्स ऑफिस डे 3

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने भारत में 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जहां 'सन ऑफ सरदार 2' ने तीन दिनों में 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं 'धड़क 2' पीछे है और उसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। दोनों फिल्मों को 'सैयारा' से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसमें नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं। इस रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.3 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 291.3 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' दोनों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

सन ऑफ सरदार 2 रोमांटिक फिल्म पर भारी पड़ी

अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और चंकी पांडे जैसे स्टार्स हैं। ये एक्टर मुकुल देव की आखिरी फिल्म है। फिल्म की शुरुआत 'सन ऑफ सरदार' गाने से होती है, जिसमें जस्सी (अजय देवगन) और डिंपल (नीरू बाजवा) की शादी देखने को मिलती है। वहीं, बात करें 'धड़क 2' की तो कहानी भोपाल में सेट है। 'धड़क 2' 2018 में आई तमिल फिल्म 'परियेरम पेरुमल' का हिंदी रीमेक है। तमिल सिनेमा में इसे मशहूर फिल्ममेकर मारी सेल्वाराज ने बनाया था। इसमें दलित संघर्ष और फेमिनिज्म को बहुत अच्छे से दिखाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन