1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी फोटो देख लोगों को याद आईं लेडी डायना, बोले- वही स्टाइल, वही अदा

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी फोटो देख लोगों को याद आईं लेडी डायना, बोले- वही स्टाइल, वही अदा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 20, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 03:12 pm IST

सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनकी तस्वीरें देख लेडी डायना को याद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोनम का लुक लेडी डायना से इंस्पायर्ड है।

Sonam lady diana- India TV Hindi
सोनम कपूर और लेडी डायना। Image Source : EATTWEETBLOG/INSTAGRAM

अनिल कपूर के घर एक बार फिर खुशियों की बहार आ गई है। एक्टर दूसरी बार नाना बनने वाले हैं। उनकी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। सोनम ने अपने बिज़नेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट बेहद ग्लैमरस तरीके से की, और पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया। फैन्स उनकी तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए इस खुशखबरी पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों ने सोनम के लुक की तुलना भी प्रिंसेज डायना से की है।

लेडी डायना से हुई तुलना

एक्ट्रेस ने गुरुवार 20 नवंबर को प्रिंसेस डायना से प्रेरित एक खूबसूरत पिंक आउटफिट पहनकर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। जैसे ही नीरजा स्टार ने यह खुशखबरी शेयर की, सोशल मीडिया पर धूम मच गई और बॉलीवुड सितारों ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की, जहां तक उनके लुक की बात है, सोनम ने मार्गरेटा ले का 1988 का एस्काडा सूट पहना था, जो प्रिंसेस डायना के एक पुराने आइकॉनिक लुक से काफी मेल खाता था। यह आउटफिट प्योर वूल फैब्रिक से बना था, जिसमें ओवरसाइज्ड पैडेड शोल्डर और सॉफ्ट कर्व्ड शोल्डर लाइन थी। उन्होंने अपने लुक के साथ एक ब्लैक पर्स कैरी किया, जो उनके सनग्लासेस के साथ बिल्कुल मैच कर रहा था। खुले बाल, एक घड़ी और गोल्डन रिंग्स के साथ उनका लुक स्टाइलिश और क्लासी दिख रहा था।

यहां देखें पोस्ट

फैंस दे रहे बधाई

सोनम कपूर ने इस आउटफिट के साथ ब्लैक टाइट्स और ब्लैक हील्स पहनी थीं, जबकि मेकअप उन्होंने बेहद मिनिमल रखा। जैसे ही सोनम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में “मदर” लिखकर एक किसिंग फेस इमोजी जोड़ा, उनके दोस्तों और फैन्स की बधाइयां आने लगीं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'बधाई हो, ममासीता।' करीना कपूर खान ने कमेंट किया, 'सोना और आनंद।' नवजात की मां पत्रलेखा ने भी कपल को शुभकामनाएं भेजीं, जबकि सोनम की मां सुनीता कपूर ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। वहीं होने वाले पिता आनंद आहूजा ने अपनी पत्नी के लिए मजेदार अंदाज में लिखा, 'बेबी मां... और चिकचचच मम्मा!'

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर दूसरी बार बनेगी मां, स्टाइल में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

चीन का तेल निकालने वाले मेजर शैतान सिंह की पोतियां भी हैं शूरवीर, दादा के दिखाए रास्ते पर चलकर हुईं देश को समर्पित

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन