1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी पिता के साथ शादियों में गाता था ये टॉप सिंगर, आज है करोड़ों का मालिक, मुंबई से दुबई तक में है प्रॉपर्टी

कभी पिता के साथ शादियों में गाता था ये टॉप सिंगर, आज है करोड़ों का मालिक, मुंबई से दुबई तक में है प्रॉपर्टी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 30, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 04:05 pm IST

90 के दशक से लेकर अब तक फैंस के बीच अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे बॉलीवुड के टॉप रेटेड प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का आज जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

sonu nigam- India TV Hindi
सोनू निगम। Image Source : INSTAGRAM/@SONUNIGAMOFFICIAL

अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों में बसने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम का आज जन्मदिन है। सोनू निगम उन गिने-चुने सिंगर्स में से हैं, जो 90 के दशक से लगातार दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आज भले ही सोनू निगम सफलता के इस मुकाम पर हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़े संघर्ष से होकर गुजरना पड़ा है। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की तरफ था और उनके इस हुनर को उनके पिता ने आगे बढ़ाया। कम लोग ही जानते होंगे कि सोनू निगम ने महज 4 साल की उम्र से ही सिंगिंग शुरू कर दी थी और शुरुआत में पिता के साथ शादियों में भी गाने गाया करते थे। आइये उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

किससे लिया संगीत का प्रशिक्षण

सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत में प्रशिक्षण लिया है। सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ शुरुआत में शादी, पार्टी में गाने गाया करते थे और स्टेज शोज करते थे। सोनू की पिता भी सुरीली आवाज के धनी रहे। जब सोनू 18 साल के हुए तो उनके पिता उन्हें मुंबई लेकर आ गए, ताकि वह अपने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ा सके। 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में उनका गाया गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। यह वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया। यही नहीं, रिएलिटी शो 'सारेगामा' को होस्ट करके भी सोनू को बेहद लोकप्रियता हासिल हुई।

सोनू निगम के हिट गाने

सोनू निगम ने अपने करियर में कई हिट गाने हैं, जिनमें 'मैं अगर कहूं', 'अभी मुझमे कहीं', 'मेरे हाथ में', संदेशे आते हैं', 'तेरे बिन', 'इश्क बिना', 'तुम्हीं देखो ना', 'सुन जरा', 'सूरज हुआ मध्धम', 'सोनियो' और 'दीवाना तेरा' जैसे तमाम गाने शामिल हैं। सोनू निगम की एक और खास बात, जो कम ही लोगों को पता है, वह आज के दौर में भी ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं। जी हां, आज के समय में भी सोनू निगम ऑटो ट्यून के इस्तेमाल से परहेज करते हैं।

सोनू निगम का स्ट्रगल

सोनू नगिम के 52वें जन्मदिन पर, हम उस किस्से को याद कर रहे हैं जब सोनू निगम ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की थी। सोनू निगम इंडिया टीवी के लोकप्रिय  शो 'आप की अदालत' में शामिल हुए छे। इस दौरान उन्होंने अपने सबसे बड़े डर, उस दौर के बारे में खुलकर बात की जब उन्हें काम नहीं मिला और इंडस्ट्री में बिताए अपने यादगार पलों के बारे में बताया था।

सिंगर कैसे बने सोनू निगम?

इंडिया टीवी के चेयरमैन और 'आप की अदालत' के होस्ट रजत शर्मा ने सोनू निगम से जब पूछा कि वह गायक कैसे बने, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया कि गायक पैदा होते हैं, बनाए नहीं जाते। उन्होंने बताया कि कैसे अपने पहले गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' की सफलता के कारण वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। इस दिग्गज गायक ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में झेले गए अपमान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें कभी रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन इस संघर्ष ने उन पर भावनात्मक रूप से गहरा असर डाला। शुक्र है कि उन्होंने उस दौर को पार कर लिया और इंडस्ट्री के बेहतरीन गायकों में से एक बनकर उभरे।

करोड़ों के मालिक हैं सोनू निगम

सोनू निगम आज के समय में बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से हैं और करोड़ों के मालिक भी हैं। सोनू निगम की संपत्ति के बारे में सटीक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में उनका एक आलीशान दो मंजिला बंगला है। इसके अलावा उनके पास दुबई में भी शानदार अपार्टमेंट है। लॉकडाउन के दौरान सोनू निगम अपनी पत्नी मधुरिमा और बेटे नेवान के साथ दुबई के इसी अपार्टमेंट में थे, जिसकी झलक उन्होंने खुद अपने व्लॉग में साझा की थी। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग से लेकर मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास तक शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन