1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप खोज पायेंगे सोनू सूद के लिए टक्कर का खलनायक? एक्टर से मिलेगा इनाम

क्या आप खोज पायेंगे सोनू सूद के लिए टक्कर का खलनायक? एक्टर से मिलेगा इनाम

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 03, 2023 10:20 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 11:27 pm IST

सोनू सूद ने सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें सोनू सूद अपनी फिल्म के लिए खलनायक की खोज कर रहे हैं।

sonu sood twitter- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : SONU SOOD TWITTER

सोनू सूद लाखों दिलों की धड़कन हैं। कोरोना काल में लोगों की सबसे ज्यादा मदद करने वाले सोनू सूद आज लोगों के बीच मसीहा भी बन चुके हैं। आज सोनू सूद ने सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा है- मेरी अगली फिल्म "फतेह" के लिए कोई खलनायक सुझाएं। यह बहुत शक्तिशाली भूमिका है। खलनायक में ये गुण होना चाहिए:

1). तीव्र

2. बुद्धिमान दिखना चाहिए।
3). शिष्ट
4). अप्रत्याशित।

TRP LIST: 'अनुपमा' को पछाड़कर इस शो ने मारी बाजी, अपने पसंदीदा सीरियल का जानिए क्या है हाल?

साथ ही सोनू ने कहा है कि इसे सही बताने वाले को एक विशेष इनाम दिया जाएगा। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा पंकज त्रिपाठी। एक ने लिखा अंकित गुप्ता। एक ने कहा जगपति बाबू, एक ने लिखा सर आप खुद ही। वैभव मिश्रा द्वारा निर्देशित, इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। साल 2021 के दिसंबर में फिल्म 'फतेह' की घोषणा की गई थी। सोनू सूद की एक्शन ड्रामा फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी अभिनंदन गुप्ता को दी गई थी।

Rishabh Pant के लिए Urvashi Rautela की मां ने मांगी दुआ, यूजर्स बोले- सासू मां...

सोनू सूद की फिल्म फतेह में ऐसे एक्शन सीन होंगे जो पहले कभी देख नहीं गए। सोनू सूद ने इस फिल्म को लेकर कहा था, 'इस फिल्म की कहानी ने काम करने की दिलचस्पी जगा दी। ये सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है जिस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मैंने तय किया कि मुझे इसका हिस्सा बनना है। मैं इस फिल्म को लोगों के सामने लाने के लिए बेहत उत्सहित हूं। 'मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस फिल्म 'फतेह' (Fateh) में सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन