1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राणा दग्गुबाती ने 'हनुमान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया कुछ ऐसा, खुश हो गए राम भक्त

राणा दग्गुबाती ने 'हनुमान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया कुछ ऐसा, खुश हो गए राम भक्त

 Published : Jan 16, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 04:05 pm IST

राणा दग्गुबाती का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म 'हनुमान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हर देते है कि अब तरफ लोग उन्हीं की बातें कर रहे हैं। आप भी देखिए राणा दग्गुबाती का ये वायरल वीडियो।

Rana Daggubati- India TV Hindi
राणा दग्गुबाती के संस्कार ने जीता फैंस का दिल Image Source : DESIGN

तेजा सज्जा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हनुमान' की इस वक्त हर तरफ धूम मची हुई है।साउथ में ही नहीं हिंदी में भी ये फिल्म काफी अच्छा कर रही है। इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति-स्टारर 'मेरी क्रिसमस' से टक्कर मिलने के बावजूद ये फिल्म कमाई के मामले में इनसे आगे निकलने में कामयाब रही है। इसी बीच हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च का आयोजन किया गया जिसमें साउथ स्टार राणा दग्गुबाती भी नजर आए। इस दौरान राणा दग्गुबाती ने भगवान हनुमान को पास्टर देखकर कुछ ऐसा किया की राम भक्त खुश हो गए, जानिए राणा दग्गुबाती ने ऐसा क्या किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। 

राणा दग्गुबाती के संस्कार ने जीता फैंस का दिल

दरअसल, सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि राणा दग्गुबाती 'हनुमान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान वहां स्टेज पर हनुमान के पोस्टर लगे थे। जहां एक गदा भी रखा हुआ था। अब ये देख एक्टर ने साइड में अपने जूते उतारे और नंगे पांव वह स्टेज पर गए और फिर फोटो खिंचवाई। अब इस बात ने लोगों का दिल जीत लिया है।

लोगों ने की राणा दग्गुबाती की तारीफ

राणा का वीडियो देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यही वजह से कि मैं तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को प्यार करता हूं।' एक ने कहा, 'साउथ एक्टर्स अपनी संस्कृति से बहुत जुड़े हुए हैं।'  बता दें कि इसके पहले रणबीर कपूर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह दीप प्रज्वलन के लिए जूता उतारते हुए कैमरे में कैद हुए थे। वहीं बीते दिनों वरुण धवन ने भी 69 फिल्मफेयर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत से पहले द्वीप प्रज्वलित करने के दौरान जूते उतारते हुए नजर आए थे। एक्टर्स का ये संस्कार देख उनके फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें: 

ऋषिकेश में पुजारी बनने से खुदखुशी की कोशिश तक कैलाश खेर की लाइफ ने ऐसे ली करवट, बन गए टॉप क्लास सिंगर

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: बेस्ट एक्टर की दौड़ में शाहरुख से लेकर रणबीर, नॉमिनेशन लिस्ट में है इन सितारों का भी नाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन