1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्शन-थ्रिलर में साउथ स्टार की एंट्री, जबरदस्त अवतार में आएंगे नजर, शुरू की शूटिंग

एक्शन-थ्रिलर में साउथ स्टार की एंट्री, जबरदस्त अवतार में आएंगे नजर, शुरू की शूटिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 16, 2024 09:30 pm IST,  Updated : Nov 16, 2024 09:30 pm IST

साउथ एक्टर देवदत्त राय एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उनके चर्चा में होने की वजह बनी है उनकी अपकमिंग फिल्म, जिसमें वह एकदम अलग अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में देवदत्त एक्शन करते नजर आएंगे और इस अपकमिंग फिल्म से उनका लुक सुर्खियों में है।

devdutt rai- India TV Hindi
एक्शन-थ्रिलर में हुई एंट्री। Image Source : INSTAGRAM

मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले देवदत्त राय अब साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और अब जल्द ही एक एक्शन-थ्रिलर में नजर आएंगे। अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी देवदत्त शुरू कर चुके हैं और इसके लिए जिम में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। अभिनेता फिलहाल अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते हैदराबाद में हैं, जहां वह एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 2025 तक पूरी होगी, लेकिन अब तक इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

दुर्गा पंडाल में नजर आए थे देवदत्त राय

पिछले दिनों देवदत्त राय दुर्गा पंडाल में नजर आए थे, इस दौरान उन्होंने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। एक्टर का लुक देखने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि वह जल्दी ही किसी एक्शन-थ्रिलर में दिखाई देंगे। इस दौरान अभिनेता के आस-पास कड़ी सिक्योरिटी भी दिखाई दी। इसी दौरान जब देवदत्त से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस ओर संकेत भी दिए थे कि वह एक एक्शन थ्रिलर मूवी की शूटिंग में बिजी हैं।

ये हैं बॉलीवुड के एक्शन स्टार

देवदत्त अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल जैसे स्टार्स को भारतीय सिनेमा का एक्शन स्टार मानते हैं और अब खुद भी एक्शन के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अब वह भी एक्शन की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। अपनी अगली फिल्म में वह माचो लुक में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे।

एक्शन अवतार में दिखाई देंगे देवदत्त राय

मूवी की कहानी रॉय के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। उनका कहना है कि फिल्म में कई खतरनाक स्टंट हैं और ढेर सारा खून-खराबा भी है। यानी एक्शन फिल्मों के दीवानों के लिए इस फिल्म में काफी कुछ होने वाला है। हालांकि, अब तक इस फिल्म से जुड़ी कोई और अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कई खतरनाक सीन देखने को मिल सकते हैं। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक, इटली और देहरादून में भी होगी, जिसमें वह रोमांस करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन