1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस एक्ट्रेस ने कराई 29 सर्जरी, खूबसूरत दिखने के लिए बोटोक्स-लेजर का लिया सहारा, अचानक मौत से फैंस को लगा सदमा!

इस एक्ट्रेस ने कराई 29 सर्जरी, खूबसूरत दिखने के लिए बोटोक्स-लेजर का लिया सहारा, अचानक मौत से फैंस को लगा सदमा!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 11, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 06:00 am IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ तक में अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाली इस बच्ची ने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अचानक मौत से पूरे देश को मायूस कर गई। क्या आप इनका नाम बता सकते हैं?

Sridevi- India TV Hindi
कौन है फोटो में नजर आ रही बच्ची? Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी दुनिया चकाचौंध और ग्लैमर से भरी है, जहां हर किसी में बस एक-दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ है। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए फिल्मी दुनिया के कलाकार क्या कुछ नहीं करते, क्योंकि उनके लुक ही तो हैं जो उन्हें इंडस्ट्री में काम दिलाते हैं। फिटनेस से लेकर सुंदर नैन-नक्श, रंग-रूप सब मायने रखता है। इसीलिये कलाकारों का पूरा ध्यान खुद को मेंटेन रखने और सजाने-संवारने पर रहता है। बाहर निकलते समय तक ये अपने लुक का पूरा ध्यान रखते हैं। एक्ट्रेसेस पर हमेशा इस बात का दवाब रहता है कि वह परफेक्ट दिखें। फिट और खूबसूरत लगें। ऐसे में खूबसूरती को बनाए रखने के लिए फिल्मी दुनिया में कॉस्मेटिक सर्जरी, बोटोक्स और लेजर का चलन तेजी से बढ़ा है। इस फोटो में नजर आ रही इस बच्ची ने भी खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए 29 सर्जरी कराई थीं। बोटोक्स से लेकर लेजर तक का सहारा लिया। क्या आप इसका नाम बता सकते हैं?

2018 में हुई मौत

इस फोटो में अलग-अलग अवतार में नजर आ रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी थीं। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को 54 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया, जिससे पूरी इंडस्ट्री में ही नहीं पूरे देश में मातम पसर गया था। अभिनेत्री के फैंस को इनकी अचानक मौत से गहरा सदमा लगा था। दिवंगत अभिनेत्री को लेकर कहा जाता है कि वह अपने लुक्स को लेकर बेहद कॉन्शियस थीं और हमेशा यंग और परफेक्ट दिखना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने सर्जरी कराई थीं।

हमेशा अच्छी दिखना चाहती थीं श्रीदेवी

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी ने नोज जॉब, लेजर स्किन सर्जरी, फेस लिफ्ट अप्स, बॉडी टकिंग, सिलिकॉन ब्रेस्ट करेक्शन और बोटोक्स सहित और भी कुछ सर्जरी कराई थीं और मौत से कुछ समय पहले भी लिप सर्जरी कराई थी। उनकी तस्वीरों में भी उनके चेहरे के अंतर को साफ देखा जा सकता है। अभिनेत्री की एक थ्रोबैक तस्वीर भी काफी चर्चा में रही, जिसमें वह बेहद अलग लग रही हैं। इस तस्वीर को उनकी अन्य तस्वीरों से कंपेयर किया जाए तो अंतर साफ नजर आते हैं। सोशल मीडिया यूजर ने भी अभिनेत्री के बदले लुक्स पर कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी।

Sridevi
Image Source : INSTAGRAMश्रीदेवी

राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी को लेकर शेयर किया था पोस्ट

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी श्रीदेवी की मौत के बाद एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'श्रीदेवी के लिए उम्र बढ़ना किसी बुरे समपने जैसा था। इसीलिए उन्होंने कई कॉस्मैटिक सर्जरी कराई थीं, जिसका असर उनके चेहरे पर दिखता है।' डायरेक्टर ने ये भी दावा किया था कि फिटनेस और खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए श्रीदेवी खुद को भूखा रखती थीं और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी की क्रैश डाइटिंग को लेकर कही थी ये बात

अभिनेत्री के निधन के पांच साल बाद उनके पति और दिग्ग्ज फिल्म मेकर बोनी कपूर ने भी कुछ ऐसा ही खुलासा किया था। बोनी कपूर ने द न्यू इंडियन से बातचीत में कहा था कि 'वह हमेशा भूखी रहती थीं, वो अच्छी दिखना चाहती थीं। अपने आपको शेप में रखना चाहती थीं, ताकि स्क्रीन पर अच्छी दिखें। कई बार ऐसा हुआ कि वह ब्लैकआउट हो गईं और बेहोश होकर गिर गईं। डॉक्टर्स ने उन्हें बताया था कि उन्हें लो बीपी की शिकायत है, लेकिन उन्होंने कभी डॉक्टर की बात को सीरियस नहीं लिया।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन