1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan Trailer रिलीज होते ही शाहरुख खान देखने लगे Oscar छूने के सपने, ट्वीट कर बताई इच्छा

Pathaan Trailer रिलीज होते ही शाहरुख खान देखने लगे Oscar छूने के सपने, ट्वीट कर बताई इच्छा

 Published : Jan 10, 2023 04:40 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 04:40 pm IST

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने ट्वीट कर ऑस्कर अवार्ड के छूने की इच्छा जाहिर की है।

twitter- India TV Hindi
Oscar Image Source : TWITTER

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वही 25 जनवरी को ये फिल्म रिलीज होने वाली है। हाल ही में शाहरुख खान ने ट्वीट कर ऑस्कर अवार्ड को छूने की दिली तमन्ना जाहिर की है। बता दें ऑस्कर 2023 ने अपनी नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भारत की कुछ बेहतरीन फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है।

Big Boss 9 January 2023: Shiv Thakare की मां ने टीना और शालीन को बताया भाई-बहन, 4 मजबूत कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बता दें कुछ समय पहले शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा है-मेरे मेगा पावर स्टार को बहुत-बहुत धन्यवाद ramcharan। जब आपकी आरआरआर टीम भारत में ऑस्कर लाएगी, कृपया मुझे इसे छूने दें। बता दें 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' (एएमपीएएस) ने ऑस्कर के लिए योग्य 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की है, जिनमें 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'कंतारा' जैसी भारतीय फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' ने भी अपनी जगह बनाई है।

Big Boss: Shalin Bhanot ने उठाया सुहाग रात का घूंघट, देखते ही shiv thakare ने जड़ दिया थप्पड़

आज 'पठान' का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस अब इस के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का गाना Besharam Rang जब से रिलीज हुआ है तब से ही चर्चा मे हैं। इस गाने में शिल्पा राव ने आवाज दी है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। Besharam Rang शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' के एक ट्रैक की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई है। फैंस रोज गाने से जुडी वीडियो बनाते नजर आते रहते हैं। डांस करने से लेकर हिट ट्रैक तक इसके अलग-अलग वर्जन देखने को मिल चुके हैं। भोजपुरी के बाद अब Besharam Rang का गजल वर्जन भी आ चुका है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन