1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, कॉमेडियन की हालत में हो रहा है सुधार

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, कॉमेडियन की हालत में हो रहा है सुधार

 Published : Feb 02, 2022 02:41 pm IST,  Updated : Feb 02, 2022 02:52 pm IST

सुनील ग्रोवर को 'गुत्थी' के नाम से फैंस के बीच पुकारा जाता है, उन्होंने द कपिल शर्मा शो में इस किरदार को निभा कर लोगों को खूब हंसाया।

सुनील ग्रोवर- India TV Hindi
सुनील ग्रोवर Image Source : INSTAGRAM/SUNIL GROVER

Highlights

  • सुनील ग्रोवर, 'गुत्थी' के नाम से फैंस के बीच मशहूर हैं
  • सुनील ग्रोवर ने थिएटर में मास्टर्स डिग्री हासिल की है

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर की मुंबई में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट की सर्जरी हुई। सुनील ग्रोवर ठीक हैं, डॉक्टर ने बताया है वह रिकावर कर रहे हैं। ईटाइम्स ने इस बारे में इस बारे में पुष्टि की है सुनील ग्रोवर का इलाज एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चल रहा है। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं आई है।

सुनील ग्रोवर को 'गुत्थी' के नाम से फैंस के बीच पुकारा जाता है, उन्होंने द कपिल शर्मा शो में इस किरदार को निभा कर लोगों को खूब हंसाया। शो के होस्ट कपिल शर्मा से मनमुटाव के चलते उन्होंने शो को छोड़ दिया, लेकिन 'गुत्थी' के किरदार की कहानी आज भी सबके दिलों में बसी है। 

सुनील ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया कि उन्होंने सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने उन समस्याओं के बारे में बताया जो उनके सामने आई हैं और कैसे उन्होंने अपने जिंदगी इन्हें अपनी स्ट्रेन्थ बना ली। 

सुनील ने कहा कि उन्हें एक्टिंग बहुत पसंद है और उन्होंने थिएटर में मास्टर्स डिग्री भी ली है। उन्होंने यह भी बताया किया कि कैसे उन्हें कॉलेज के नाटक में भाग नहीं लेने दिया गया था, क्योंकि प्रिंसिपल ने सोचा था कि सुनील ग्रोवर की एक्टिंग के सामने बाकी स्टूडेंट की एक्टिंग फीकी पड़ जाएगी, जो दूसरे स्टूडेंड्स के साथ ठीक नहीं होगा। 

मौजूदा मुकाम पर आने से पहले सुनील ने कई क्षेत्रों में काम करके अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने अपने करियर में पैरोडी क्विज शो, शो होस्टिंग, टीवी शो और कॉमेडी शो किए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन