1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुना है मराठी एक्ट्रेस है...' गोविंदा के रूमर्ड अफेयर पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, कमाई को लेकर कही ये बात

'सुना है मराठी एक्ट्रेस है...' गोविंदा के रूमर्ड अफेयर पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, कमाई को लेकर कही ये बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 04, 2025 07:04 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 07:04 am IST

90s के हीरो नंबर 1 गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी चर्चा है, जिस पर अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

govinda- India TV Hindi
सुनीता के साथ गोविंदा। Image Source : INSTAGRAM/@GOVINDA_HERONO1

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर कई महीनों से खबर आ रही है कि इनके बीच सब ठीक नहीं है। हालांकि, खुद सुनीता आहूजा ये बात साफ कर चुकी हैं कि उनकी और गोविंदा के रिश्ते में कोई दरार नहीं है। सुनीता तो यहां तक कह चुकी हैं कि उन्हें गोविंदा से कोई अलग नहीं कर सकता है। इसके बाद भी आए दिन दोनों के बीच तनाव की खबरें आती रहती हैं। अब पिछले कुछ दिनों से गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा हर तरफ है। कहा जा रहा है कि उनकी लाइफ में कोई और हसीना है, जिस पर अब सुनीता ने भी प्रतिक्रिया दी है।

कमाई पर कही ये बात

सुनीता ने पारस छाबड़ा के साथ पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। सुनीता ने कुछ महीने पहले ही अपना यूट्यूब पर व्लॉगिंग चैनल शुरू किया है और एक क्रिएटर के तौर पर अब उन्हें सिल्वर बटन भी मिल चुका है। अब उन्होंने अपने काम के बारे में खुलकर बात करते हुए दुनिया भर की महिलाओं को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, "ये बहुत अच्छा चल रहा है। व्लॉगिंग शुरू किए हुए अभी मुझे चार महीने हुए हैं और मुझे यूट्यूब पर सिल्वर बटन मिल गया। मुझे लगता है कि एक महिला को अपने दम पर खड़ा होना चाहिए। खुद से पैसा कमाने की खुशी ही कुछ और होती है। आपका पति पैसे तो देता है, लेकिन जब आप दस बार मांगेंगी तब जाकर एक बार देता है। आपकी कमाई आपकी अपनी होती है।"

सुनीता को चाहिए बड़ा घर

सुनीता आहूजा ने बातचीत के दौरान मजाक-मजाक में कहा कि उन्हें अब एक बड़ा घर चाहिए। सुनीता ने बताया कि वह अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ अभी 4 बेडरूम वाले घर में रह रही हैं, लेकिन अब उन्हें एक बड़ा घर चाहिए। सुनीता ने कहा- 'हमारे लिए ये घर छोटा है। मैं इस पॉडकास्ट के जरिए कहना चाहती हूं कि चीची, मेरे लिए लिए एक 5 बेडरूम वाला बड़ा घर खरीद दो, जिसमें बड़ा सा हॉल भी हो, वरना तुम देखना कि तुम्हारे साथ क्या होगा।'

सुना है मराठी एक्ट्रेस है- सुनीता आहूजा

इस बातचीत में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, वह था गोविंदा के कथित अफेयर की बात ने। जैसे ही पारस ने इस पर बात की, सुनीता कहती हैं- 'मैंने मीडिया से ये बात कई बार कही है कि ये सब मैंने भी सुना है, लेकिन अब तक मैंने उसे अपनी आंखों से नहीं देखा या ना ही उसे रंगे हाथ पकड़ा है, इसलिए मैं कुछ भी साफतौर पर नहीं कह सकती। लेकिन, मैंने सुना है कि वो एक मराठी एक्ट्रेस है। ये वो उम्र नहीं है, जब ये सब किया जाए, गोविंदा को अपनी बेटी को सेटल करने और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए।'

ये भी पढ़ेंः AI 'महाभारत' के इस सीन की खूब उड़ रही खिल्ली, हस्तिनापुर में दिखा मॉडर्न फर्नीचर और बेडरूम, मेकर्स हो गए ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन