1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत को गले लगाने से पहले संजय कपूर ने कहे सिर्फ 5 शब्द, हार्ट अटैक से पहले करिश्मा के Ex के साथ हुआ था कुछ ऐसा

मौत को गले लगाने से पहले संजय कपूर ने कहे सिर्फ 5 शब्द, हार्ट अटैक से पहले करिश्मा के Ex के साथ हुआ था कुछ ऐसा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 14, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 03:54 pm IST

जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए हुई। इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया। अब ये सामने आ गया है कि संजय ने मौत से पहले क्या कहा था।

Sunjay kapur karisma kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर और संजय कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और उद्योगपति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोमवार को यानी मौत से सिर्फ तीन दिन पहले एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'धरती पर आपका समय सीमित है।' ऑटो कंपोनेंट फर्म सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मौत इस विचार के सामने आने के ठीक तीन दिन बाद हुई। 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय की मौत की खबर तेजी से फैल गई, बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। कई नामी हस्तियों ने संजय के निधन पर शोक जाहिर किया। एक ओर उनके पुराने पोस्ट चर्चा में थे तो दूसरी ओर खुलासा हुआ कि हार्ट अटैक आने से पहले उनके मुंह में मक्खी घुस गई थी। 

क्या थे संजय के आखिरी शब्द?

एएनआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जब संजय कपूर पोलो खेल रहे थे तभी उनके मुंह में मक्खी चली गई। इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वो बेचैन हो उठे। दम घुटने के बाद ही संजय कपूर को हार्ट अटैक आया, इससे पहले कि कुछ किया जा सकता उनकी मौत हो गई। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि आखिरी दफा संजय ने क्या कहा था। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर के अंतिम शब्द क्या थे, इस बारे में उनके करीबी ने बताया है। पोलो मैच में मौजूद लोगों ने कथित तौर पर संजय कपूर को यह कहते हुए सुना, 'मैंने कुछ निगल लिया है,' जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि पोलो खेलते समय गलती से कोई कीड़ा उनके मुंह में चला गया। 

सुहेल सेठ ने की थी मौत की पुष्टि

बता दें, इस मामले की पुष्टि उनके दोस्त और व्यावसायिक सहयोगी सुहेल सेठ ने की। उन्होंने एएनआई को बताया, 'इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मक्खी निगलने के बाद संजय की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।' संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। इस बारे में उनके ससुर ने जानकारी साझा की है। ये भी कहा जा रहा है कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है क्योंकि उनके पास अमेरिकी नागरिकता थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

क्यों हो सकती है अंतिम संस्कार में देरी?

परिवार के एक करीबी सूत्र ने NDTV को बताया, 'यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल है। इसके पीछे की वजह ये है कि संजय एक अमेरिकी नागरिक थे, जिनका निधन यूके में हुआ था, जिसके कारण उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने से पहले एक लंबी कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता है।' बता दें, संजय कपूर ने तीन बार शादी की और उनके तीन बच्चे थे। करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं। उनसे शादी करने से पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने अपनी दोस्त प्रिया सचदेव के साथ तीसरी बार शादी की। प्रिया पहले से मैरिड थीं और पहले पति से उन्हें भी एक बेटी थी, जिसे बाद में संजय ने अपना लिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन