1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में दोनों हाथ जोड़े खड़े थे सनी-बॉबी देओल, चेहरे पर झलक रहा था गम, सामने आई Inside Photo

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में दोनों हाथ जोड़े खड़े थे सनी-बॉबी देओल, चेहरे पर झलक रहा था गम, सामने आई Inside Photo

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 28, 2025 07:32 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 07:32 am IST

गुरुवार को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी गई। इसमें पूरा देओल परिवार मौजूद रहा। दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की। इतना ही नहीं दोनों इस मौके पर हर गेस्ट को अटेंड करते नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sunny deol bobby deol- India TV Hindi
लोगों के बीच सनी देओल और बॉबी देओल। Image Source : BEINGKUNDANSINGH27/INSTAGRAM

धर्मेंद्र के निधन से पूरा देओल परिवार गम में डूबा हुआ है। बॉलीवुड में भी दिग्गज एक्टर के जाने से एक खाली जगह पैदा हो गई है, जिसे हाल के दिनों में भरा नहीं जा सकता। बीते दिन यानी 27 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इसमें पूरा परिवार शामिल रहा, इसके साथ ही इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार गुरुवार को मुंबई में आयोजित उनकी प्रेयर मीट में नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में दोनों भाई मेहमानों का स्वागत करते हुए भावुक दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे देखने वाले हर शख्स का कहना है कि गम उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है।

सनी और बॉबी देओल का भावुक पल

धर्मेंद्र का एक प्राइवेट अंतिम संस्कार किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को मुंबई के एक होटल में प्रेयर मीट रखी गई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग लेजेंडरी कलाकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों में से एक में सनी और बॉबी मेहमानों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों सफेद कपड़ों में अपने पिता की बड़ी फ्रेम वाली फोटो के सामने खड़े दिखते हैं। सनी देओल हाथ जोड़कर नम आंखों से ‘नमस्ते’ करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि पास ही खड़े बॉबी भी उतने ही भावुक लेकिन संयमित नजर आते हैं।

यहां देखें पोस्ट

प्रेयर मीट में मौजूद रहे कई सितारे

प्रेयर मीट के दौरान देओल परिवार का माहौल भावुक था। यह समारोह शाम 5:30 बजे शुरू हुआ और करीब 8 बजे तक चला। 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' नाम से आयोजित यह प्रेयर मीट बांद्रा के ताज लैंड्स एंड के लॉन में हुई। बॉबी देओल, करण देओल और अभय देओल भी मौजूद थे। परिवार के साथ-साथ शाहरुख खान का परिवार, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, अमीषा पटेल, फरदीन खान, निमरत कौर, सोनू सूद, अनु मलिक, सुभाष घई, अब्बास–मस्तान और अनिल शर्मा समेत कई सितारे पहुंचे और धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी।

कब हुआ धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इस महीने की शुरुआत में वह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर ही उनकी देखरेख की जा रही थी। 25 नवंबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बीते दिन उनके निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी का भी रिएक्शन सामने आया और उन्होंने अपने साथी को खोने का गम जाहिर किया। बता दें, धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट को दिया गया खास नाम, इस जगह इकट्ठा होगा पूरा बॉलीवुड, स्टार सिंगर बनाएगा मौके को यादगार

धर्मेंद्र की मौत के बाद सामने आया हेमा मालिनी का पहला रिएक्शन, लगातार किए कई पोस्ट, खोल कर रख दिया कलेजा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन