1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' के हिट डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले थे पैसे? मुस्कुराकर दिया जवाब, बताया रॉयल्टी का सच

'धुरंधर' के हिट डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले थे पैसे? मुस्कुराकर दिया जवाब, बताया रॉयल्टी का सच

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 15, 2026 07:03 am IST,  Updated : Feb 15, 2026 07:03 am IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में सनी देओल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के टाइटल इस्तेमाल किए गए हैं, जिसे लेकर हाल ही में अभिनेता ने बात की और बताया कि उन्हें इस डायलॉग के लिए रॉयल्टी मिली है या नहीं।

Dhurandhar- India TV Hindi
धुरंधर के डायलॉग पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया। Image Source : INSTA/@OFFICIALJIOSTUDIOS/@IAMSUNNYDEOL

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' का क्रेज है कि दर्शकों के बीच अब तक कम नहीं हुआ है। सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉलीवुड के भी कई स्टार्स इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अब जल्दी ही फिल्म का दूसरा भाग 'धुरंधरः द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस ब्लॉकबस्टर के कई डायलॉग भी हिट रहे, जिनमें से एक 'घायल हूं, इसलिए ज्यादा घातक हूं' भी है। फिल्म में ये डायलॉग रणवीर सिंह का किरदार हमजा बोलता है। खास बात ये है कि इस डायलॉग में इस्तेमाल 'घायल' और 'घातक', दोनों ही सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। अब सनी देओल ने भी धुरंधर में उनकी फिल्मों के टाइटल के इस्तेमाल पर रिएक्शन दिया है।

घायल और घातक टाइटल के इस्तेमाल पर क्या बोले सनी देओल?

सनी देओल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी से बातचीत में 'धुरंधर' में अपनी फिल्मों के टाइटल के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया दी। जब सनी देओल से पूछा गया कि क्या धुरंधर के मेकर्स से उन्हें 'घायल' और 'घातक' टाइटल के इस्तेमाल के लिए किसी तरह की रॉयल्टी दी गई है? तो अभिनेता ने हंसते हुए इस पर जवाब दिया- 'नहीं, हमारे जो डायरेक्टर (आदित्य धर) हैं, वो मेरे बड़े फैन हैं। उन्होंने मेरी सारी फिल्में देखी हैं। उन्होंने घायल और घातक, सभी फिल्में देखी हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने इज्जत देने के लिए ये डायलॉग इस्तेमाल किया है। मेरा मतलब है,टाइटल इस्तेमाल किया है। ये बहुत ही स्वीट है।'

बॉर्डर 2 ने की बंपर कमाई

बता दें, धुरंधर के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 धूम मचा रही है। उनकी फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही 320 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म की रिलीज को एक महीने होने को हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है। इस शनिवार यानी 14 फरवरी को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने शनिवार को 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया।

बॉर्डर 2 के बारे में

बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जो जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने को-प्रोड्यूस की है। 'बॉर्डर 2' 1997 भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है और इसमें कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाईयां दिखाई गई हैं। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें- रणधीर कपूर की एक आदत ने बर्बाद कर दिया करियर, भिखारी ने उड़ाया था मजाक, मुश्किलों से भरी रही शादी

शिवरात्रि से पहले वायरल हुआ रजनीकांत की भक्त का वीडियो, फोटो के सामने कर रही थी पूजा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन