1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर की नैनी का है अनंत अंबानी से गहरा नाता, नीता अंबानी के लाडले की शादी पर सामने आया बचपन का किस्सा

तैमूर की नैनी का है अनंत अंबानी से गहरा नाता, नीता अंबानी के लाडले की शादी पर सामने आया बचपन का किस्सा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 17, 2024 10:29 am IST,  Updated : Jul 17, 2024 10:29 am IST

हाल में ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अनंत अंबानी के साथ एक महिला नजर आ रही हैं। हो सकता है कि आप इस महिला को पहचान लिए हो? ये महिला करीना कपूर के बेटे तैमूर की नैनी है और इसका अनंत अंबानी से भी गहरा नाता है।

Anant Ambani Nanny taimur nanny - India TV Hindi
अनंत अंबानी और नैनी ललिता। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से हो गई हैं। शादी के सभी फंक्शन बेहद ग्रैंड अंदाज में हुए। शादी के बाद दो दिनों तक ग्रैंड रिसेप्शन भी चला। अनतं अंबानी और राधिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वैसे अनंत अंबानी के दूसरे रिसेप्शन में नई दुल्हन राधिका मर्चेंट से मिलने एक खास मेहमान पहुंची थीं। ये कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर और जेह की नैनी थीं। जी हां, तैमूर की नैनी का अनंत अंबानी से गहरा नाता है और वो सालों से उन्हें जानती हैं। ललिता डीसिल्वा तैमूर से पहले अनंत अंबानी की भी नैनी रह चुकी हैं और बचपन में उनका पूरा ध्यान रखा है। ललिता, अनंत ही नहीं पूरे अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं और उन्होंने अपनी इसी बॉन्डिंग की झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। 

अनंत बचपन में थे ऐसे बच्चे

नैनी ललिता डीसिल्वा की अनंत अंबानी के एक बचपन की तस्वीर साझा की, जिसमें वो उनका हाथ थामे विदेश में घूम रही हैं। ललिता डीसिल्वा ने अनंत संग अपनी बॉन्डिंग और रिश्ते की गहराई इस पोस्ट के जरिए समझाने की कोशिश की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'यह मैं और अनंत अंबानी पेरिस डिज्नी वर्ल्ड में हैं। यहीं से मैंने अपने बेबी केयर जॉब की शुरुआत की थी। अनंत बचपन में बहुत अच्छा लड़का था। अभी तक वह परिवार और सोशल ग्रुप में सभी का चहेता है। आज उसका बड़ा दिन है। मैं उसे उसके खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। भगवान इस जोड़े को आशीर्वाद दें।'

यहां देखें पोस्ट

ललिता ने बताया कितना खास है अंबानी परिवार

इसके बाद ही उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनंत अंबानी के साथ ही ललिता डीसिल्वा पूरे अंबानी परिवार और नई बहू राधिका मर्चेंट के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अनंत बाबा और अंबानी परिवार ने मेरे जीवन में जो खुशी और प्यार लाया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं उन प्यारी यादों और गर्मजोशी भरे पलों को संजोकर रखती हूं, जो हमने साझा किए हैं और मैं उनके अटूट प्यार और सम्मान के लिए आभारी हूं। इतने सालों के बाद भी उनकी दयालुता और उदारता मुझे प्रेरित करती रहती है। मैं अपने जीवन में नीता भाभी और मुकेश सर को पाकर धन्य हूं, जो अभी भी मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि अनंत और राधिका को भरपूर प्यार, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य मिले। अंबानी परिवार का प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं उनके जीवन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस करता हूं।'

यहां देखें पोस्ट

कब और कहां हुआ रिसेप्शन

बता दें, ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे रिसेप्शन की हैं, जिसमें ललिता डीसिल्वा शामिल हुईं। ललिता डीसिल्वा अंबानी परिवार के साथ पूरी तरह घुली मिली नजर आईं। 12 जुलाई को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दो दिन बाद 14 और 15 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया था। इस रिसेप्शन पार्टी में पहले दिन देसी-विदेशी गेस्ट शामिल हुए, वहीं दूसरे दिन अंबानी परिवार ने अपने कर्मचारियों और मीडिया के लिए आयोजन तकिया था। शादी के सभी जश्न मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन