1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजीत कुमार का दर्द बांटने पहुंचे सीएम विजय, अभिनेता की मां को दी श्रद्धांजलि, तृषा कृष्णन भी पहुंचीं साथ

अजीत कुमार का दर्द बांटने पहुंचे सीएम विजय, अभिनेता की मां को दी श्रद्धांजलि, तृषा कृष्णन भी पहुंचीं साथ

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2026 11:17 am IST,  Updated : May 31, 2026 11:17 am IST

अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया, जिसकी खबर मिलने के बाद कई कलाकारों ने सोशल मडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई बड़ी हस्तियां अभिनेता का दुख बांटने उनके घर पहुंचीं, जिनमें तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय भी शामिल हैं।

thalapathy vijay- India TV Hindi
अजीत कुमार के घर पहुंचे थलापति विजय। Image Source : X/@NOBODY_OFFL

तमिल स्टार अजित कुमार की मां मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया। मां के निधन के बाद अजीत कुमार दुबई से चेन्नई लौट लौटे। जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के मां के निधन की खबर फैली, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। कमल हासन से लेकर सुपरस्टार विजय तक ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता की मां को श्रद्धांजलि दी। वहीं एक्टर और उनका परिवार का दुख बांटने फिल्म जगत और राजनीतिक हलकों के कई सदस्य उनके घर भी पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेता थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी अजित की मां को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे।

अजीत कुमार के घर पहुंचे विजय

एक्टर से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय शनिवार की रात अजित कुमार के घर पहुंचे और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री विजय अजीत कुमार के घर पहुंचते देखा जा सकता है। अजीत के घर पहुंचने के बाद वह उनसे गले मिलकर उनकी मां मोहिनी मणि के निधन पर शोक जताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी साथ नजर आईं।वायरल हो रहे कई वीडियो में तृषा को भी विजय के साथ अजीत के घर पहुंचते देखा जा सकता है।

कड़ी सुरक्षा के साथ अजीत कुमार के घर पहुंचे विजय

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में विजय को कड़ी सुरक्षा के साथ गाड़ियों का काफिला लिए अजीत कुमार के घर पहुंचते देखा जा सकता है। उनके अगल-बगल सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और उन्हें अभिनेता और उनके परिवार से मिलते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, एक चीज जिस पर सबकी नजर टिक गई, वह था अभिनेता के पैर। दरअसल, विजय नंगे पैर अजीत कुमार के घर पहुंचे थे, जबकि उनके इर्द-गिर्द मौजूद सभी लोग जूते-चप्पल पहने हुए थे।

तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ

विजय के साथ तृषा कृष्णन भी अजीत कुमार उनके परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। कुछ वीडियो क्लिप्स में विजय के बाद तृषा को भी अजीत कुमार से मिलते देखा जा सकता है। वीडियोज सामने आने के बाद कई यही सवाल कर रहे हैं कि तृषा, विजय के साथ अजीत के घर पहुंची थीं कि या दोनों की टाइमिंग सेम थी। क्योंकि, वीडियो में दोनों को अलग-अलग कारों में घर में आते हुए देखा जा सकता है। बता दें, अजित कुमार की मां मोहिनी मणि ने शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने यह दुखद खबर शेयर करते हुए बताया कि वह लंबे समय से बीमार थीं और  नींद में ही उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ेंः परदेस में महिमा चौधरी की बेटी की हमशक्ल, हॉलीवुड स्टार से हुई अरियाना की तुलना, इस शो के आते ही इंटरनेट पर बढ़ी सर्चिंग

रणवीर, अक्षय और संजय से भी पहले 'धुरंधर' के लिए इस एक्टर को कर लिया गया था फाइनल, बोले- '4 साल पहले ही चुन लिया था'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन