1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश! इन लो बजट फिल्मों से भिड़ने आ रही मामूट्टी की Bazooka, किसका चलेगा सिक्का?

बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश! इन लो बजट फिल्मों से भिड़ने आ रही मामूट्टी की Bazooka, किसका चलेगा सिक्का?

 Published : Apr 06, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 05:49 pm IST

10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होने वाला है क्योंकि मलयालम सिनेमा की एक साथ तीन मूवी रिलीज होने वाली है। इसमें मामूट्टी की 'बज़ूका', 'मरनमास' और 'अलप्पुझा जिमखाना' शामिल है।

Upcoming South Movies- India TV Hindi
साउथ की अपकमिंग फिल्में Image Source : DESIGNPHOTO

बॉक्स ऑफिस पर मलयालम सिनेमा की कुछ धमाकेदार फिल्में इस हफ्ते फिर से धमाका करने वाली है। इसलिए फुल ऑन एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाए। तीन नई फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं। ऐसे में देखना यह है कि साउथ सुपरस्टार मामूट्टी की 'बज़ूका','मरनामास' और 'अलाप्पुझा जिमखाना' क्या कमाल दिखा पाती है क्योंकि हर फिल्म एक अलग जॉनर की है। 10 अप्रैल का दिन आपके लिए बहुत खास होने वाला है।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली नई मलयालम फिल्में

1. बज़ूका

कास्ट: ममूटी, गौतम वासुदेव मेनन, बाबू एंटनी, शाइन टॉम चाको, नीता पिल्लई
रिलीज डेट: 10 अप्रैल, 2025
बज़ूका एक अपकमिंग मलयालम एक्शन थ्रिलर है जो दीनो डेनिस के निर्देशन में पहली फिल्म है। इसमें ममूटी और गौतम वासुदेव मेनन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं और इसे यूडली फिल्म्स और थिएटर ऑफ ड्रीम्स ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, डेनिस ने इसकी स्क्रिप्ट पर 2018 में काम करना शुरू किया था, लेकिन फिल्म के बारे में अप्रैल 2023 में बताया था। बज़ूका की कहानी एक पुलिस वाले और एक बिजनेसमैन पर है जो दिमागी खेल के जरिए एक सीरियल किलर का पीछा करते हैं।

2. मरनामास
कास्ट: बेसिल जोसेफ, राजेश माधवन, सिजू सनी, सुरेश कृष्णा, बाबू एंटनी
रिलीज डेट: 10 अप्रैल, 2025
'मरनामास' एक मलयालम डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसे शिवप्रसाद ने लिखा और निर्देशित किया है जो उनकी पहली फिल्म है। कहानी एक सीरियल किलर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो रिपर चंद्रन की याद दिलाता है।

3. अलाप्पुझा जिमखाना
कास्ट: नास्लेन के गफूर, लुकमान अवरन, गणपति एस पोडुवल, रेडिन किंग्सले
रिलीज़: 10 अप्रैल, 2025
'अलाप्पुझा जिमखाना' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी है, जिसमें यंग बॉक्सर है जो अपनी प्लस टू परीक्षा में फेल होने के बाद स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से कॉलेज में एंट्री करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वे बॉक्सिंग चुनते हैं और किस्मत से किसी तरह जिला स्तरीय टूर्नामेंट जीत जाते हैं। कहानी तब गंभीर मोड़ लेती है जब उन्हें कंपटीशन में खेलने को कहा जाता है। खालिद रहमान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। रहमान और श्रीनी ससींद्रन ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है, जबकि रतीश रवि ने डायलॉग लिखे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन