1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन कैसे बने थे पुष्पा राज, सामने आया ट्रांसफॉर्मेशन का जबरदस्त वीडियो

अल्लू अर्जुन कैसे बने थे पुष्पा राज, सामने आया ट्रांसफॉर्मेशन का जबरदस्त वीडियो

 Published : Feb 09, 2022 07:40 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 07:40 pm IST

सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में उनके लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन क्या आपको पता है वो इसके लिए तैयार कैसे हुए?

Allu Arjun transformed into Pushpa Raj- India TV Hindi
Allu Arjun transformed into Pushpa Raj Image Source : YOUTUBE/ALLU ARJUN

Highlights

  • अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा दर्शकों को काफी पसंद आ रही है
  • देखें अल्लू अर्जुन कैसे बनें पुष्पा राज

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की धूम कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बाद एक उपलब्धि हासिल करती जा रही हैं। इस फिल्म में अल्लू का किरदार दर्शकों को मन में छा गया है। एक्टर का पुष्पा लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि अल्लू अर्जुन को इस लुक के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' के लिए ट्रांसफोर्मेशन का वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वो अल्लू अर्जुन से एक चंदन के तस्करी करने वाले पुष्पा बने।

अल्लू अर्जुन को पुष्पा बने के लिए काफी लंबा समय लगता था। इस दौरान पूरी टीम अल्लू के मेकओवर के लिए जुट जाती थी। इस वीडियो में आपको साफ दिखेगा कि कैसे मेकअप टीम से कायापलट कर दिया है। 

एक्टर को अपनी भौहें, घुंघराले बालों से लेकर सही स्किन टोन पाने के लिए मशक्कत करी पड़ी। अभिनेता ने इस लुक में चार चांद लगा दिए। आप वीडियो में देखेंगे कि अल्लू अर्जुन को अपनी मेकअप वैन पर जाते हैं। इसके बाद उनके हेयर स्टाइलिस्ट्स और मेकअप आर्टिस्ट उनके लुक को बदलने का काम कर रहे होते हैं। पुष्पा के किरदार के लिए एक्ट्र के बालों को कर्ल किया जाता है। इसके साथ ही प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। आप वीडियो के अंत में देखेंगे कि कैसे मेकअप के बाद अल्लू अर्जुन का लुक बदला होता है और वो पुष्पा भूमिका में आ जाते हैं।

बता दें, सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं। 

देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन