1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुछ इस तरह हार्दिक पांड्या को भूलने की कोशिश में लगी हैं नताशा स्टेनकोविक, बेटे के साथ यूं कर रही टाइम स्पेंड

कुछ इस तरह हार्दिक पांड्या को भूलने की कोशिश में लगी हैं नताशा स्टेनकोविक, बेटे के साथ यूं कर रही टाइम स्पेंड

 Published : Jul 22, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 03:59 pm IST

हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक भारत छोड़कर सर्बिया में हैं। हालांकि सर्बिया से वो लगातार अपने फैंस से इंस्टा पर जुड़ी हुई हैं। इसी बीच अब हाल ही में नताशा ने सर्बिया से कुछ लेटेस्ट पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें वो बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं।

Natasa Stankovic- India TV Hindi
नताशा स्टेनकोविक बेटे के साथ Image Source : DESIGN

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया है चुके हैं। बीते दिनों कपल ने ये ऐलान कर दिया कि वो एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों की शादी टूटने की खबर ने फैंस को तोड़कर रख दिया। वहीं हार्दिक पांड्या से अलग होने के एलान से ठीक एक दिन पहले नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई। हालांकि सर्बिया से नताशा लगातार अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। वो लगातार सर्बिया से पोस्ट शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में नताशा ने वहां से कुछ और नई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो बेटे संग क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। 

इस तरह खुद को बिजी रख रहीं नताशा

नताशा ने जो पहली पोस्ट शेयर की है, उसमें वह अपने बेटे के छोटे से स्कूटर पर बैठकर उसे चलाती हुई नजर आ रहे हैं। वहीं पीछे उनका बेटा भी दौड़ लगाता हुआ दिख रहा है। वहीं इस दौरान वहां छोटा सा पप्पी भी नताशा संग खेलता हुआ नजर आ रहा हैं। वहीं नताशा ने दूसरे और तीसरे पोस्ट में शॉपिंग से एक फोटो-वीडियो शेयर किया है। एक तस्वीर में अगस्त्य हाथ में खिलौना लिये हुए हैं। वहीं, एक वीडियो में ब्लैक ड्रेस पहने नताशा अपने लाडले के साथ शॉपिंग करती हुई नजर आ रही हैं। एक पोस्ट में नताशा का लाडला घोड़े और बाकी जानवरों को फीड करता हुआ दिखाई दे रहा है। नताशा के इन पोस्ट को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद खुद को पूरी तरह से बिजी रखने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले उन्हें जिम में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। 

Natasa Stankovic
Image Source : INSTAGRAMनताशा स्टेनकोविक पोस्ट

बीते साल नताशा ने की थी हार्दिक संग ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को कोर्ट मैरेज की थी। इसके बाद जुलाई 2020 में उन्हें एक बेटे के माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ, जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा है। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद बीते साल 2023 में कपल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रीति-रिवाज के साथ ग्रैंड अंदाज में शादी की थी। इस शादी में हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था। दोनों के इस ग्रैंड शादी की खूब चर्चा हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन